scriptसपा के गढ़ में अपनी ताकत बढ़ाएगा विश्व हिंदू परिषद, नयी रणनीति तैयार | VHP Expansion Plan for Azamgarh Samajwadi party Stronghold | Patrika News

सपा के गढ़ में अपनी ताकत बढ़ाएगा विश्व हिंदू परिषद, नयी रणनीति तैयार

locationआजमगढ़Published: Feb 04, 2020 06:36:04 pm

बैठक में बनायी गयी छह माह की रणनीति।

VHP

VHP Alok Kumar ,VHP Alok Kumar ,विश्व हिंदू परिषद

आजमगढ़. विश्व हिन्दू परिषद जिला इकाई की बैठक मंगलवार को विभागाध्यक्ष अशोक अग्रवाल के आवास पर हुई। जिसमे गोरक्ष प्रांत की प्रांतीय योजना बैठक में आर्यमगढ़ विभाग की कार्य समिति के मनोनीत पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसमें आगामी छह माह के कार्यक्रमों की कार्य योजना तैयार कर सफल बनानेे की रणनीति तय की गयी।


जिला कार्याध्यक्ष रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि देवरिया में विश्व हिन्दू परिषद गोरक्ष प्रांत की प्रांतीय योजना की बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय, क्षेत्र संगठन मंत्री अम्बरीष व प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप द्वारा संगठन की मजबूती पर कार्य करने के लिए मार्गदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि विहिप आर्यमगढ़ का विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल व फूलपुर जिलाध्यक्ष अनिल सोनी के नाम की घोषणा गई है। बैठक में आर्यमगढ़ के समिति का विस्तार करते हुए राधा मोहन गोयल को जिला कोषाध्यक्ष, अनिल सिंह को विशेष सर्म्पक प्रमुख बनाया गया। इसके साथ ही अनिल यादव को बजरंग दल का जिला सह संयोजक, राजन गुप्ता को मिलन केंद्र प्रमुख, प्रशांत सिंह को बलोपासना केन्द्र प्रमुख व संजय पांडेय को जिला सह संयोजक बजरंग दल लालगंज घोषित किया गया।

 

बैठक में आगामी छह माह के आगामी कार्यक्रमों की कार्य योजना के बावत विस्तार से चर्चा किया गया। नवनियुक्त विभाग अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि संगठन को मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, जिला मंत्री गौरव सिंह रघुवंशी, जिला संयोजक आशुतोष पांडेय, अरविन्द मोदनवाल आदि मौजूद रहे।

BY Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो