scriptयूपी महिला बस कंडक्टर की पिटाई, हालत गंभीर | Woman Bus Conductor brutally beaten from young man in Azamgarh dipo | Patrika News

यूपी महिला बस कंडक्टर की पिटाई, हालत गंभीर

locationआजमगढ़Published: Jan 23, 2019 09:45:00 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

टिकट को लेकर अज्ञात व्यक्ति से विवाद

प्रताडऩा से तंग आकर खुद से घर छोड़ दी है।

प्रताडऩा से तंग आकर खुद से घर छोड़ दी है।

आजमगढ़. यूपी के आजमगढ़ से गोरखपुर जा रही रही सवारी से भरी आजमगढ़ डिपो बस में एक युवक ने महिला कंडक्टर की जमकर पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद महिला कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला कंडक्टर की हालत गंभीर होते देख उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एआरएम की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी का पता चला गया है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि सोमवार को आजमगढ़ डिपो सवारी भर कर गोरखपुर जा रही थी। इस बीच लगभग साढ़े 11 बजे रोडवेज बाईपास पर लगभग दो किमी. दूर राजघाट के पास पहुंचते ही एक व्यक्ति बस पर चढ़ गया। उसके साथ दो बच्चे भी थे। बस में तैनात महिला कंडेक्टर सरस्वती सिंह पीछे अन्य यात्रियों का टिकट काट रही थी। आगे अपनी सीट पर पहुंची,तो टिकट को लेकर अज्ञात व्यक्ति से विवाद हो गया और वह कंडेक्टर से कैश भरा बैग छीनने लगा। जब तक अन्य यात्री और चालक कुछ समझ पाते ,तब तक कंडेक्टर पर थप्पड़ और लात-घूसों से प्रहार कर दिया। महिला कंडेक्टर गिर पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गया। उसके साथ के दो बच्चों को पुलिस ने पूछताछ कर छोड़ दिया। पिटाई से हालत गंभीर होने पर कंडेक्टर को परिवहन निगम के कर्मचारियों ने शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

एआरएम ललित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कैश बैग छीनने का विरोध करने पर घायल कंडेक्टर आईसीयू में भर्ती है। आजमगढ़ डिपो के एआरएम एसडी राम की तहरीर पर पुलिस ने कैश बैग छीनने का प्रयास और कंडेक्टर को मारने-पीटने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो