आजमगढ़

पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला के की आत्महत्या

मेंहनगर थाना क्षेत्र के लौदह इमादपुर गांव की घटना

आजमगढ़Aug 30, 2020 / 07:14 pm

Abhishek Gupta

Software engineer commits suicide in depression

आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र के लौदह इमादपुर गांव में रविवार की दोपहर महिला नेघर के भीतर फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका बच्चों के साथ सास-ससुर से अलग रहती थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के लौदह इमादपुर गांव निवासी अनीता 42 पत्नी सुभाष अपने सास-ससुर से अलग बच्चों के साथ रहती थी। उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। परिजनों ने बताया कि अनीता करीब एक सप्ताह से पारिवारिक उलझनों के चलते तनाव में थी। उसने रविवार की दोपहर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर बच्चे परेशान हो गए। खिड़की से देखा तो महिला का शव लटक रहा था। बच्चों के शोर मचाने पर गांव के लोग भी मौके पर आ गए। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर शव को बाहर निकाला गया। मृतका को एक पुत्र एक पुत्री है। दिल्ली में रह रहे पति को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.