scriptआजमगढ़ में महिला की बेरहमी से हत्या की आशंका, पत्थर में बांधकर नदी में फेकी मिली लाश मिली | Woman Dead Body Found Tied with Stone in River in Azamgarh | Patrika News

आजमगढ़ में महिला की बेरहमी से हत्या की आशंका, पत्थर में बांधकर नदी में फेकी मिली लाश मिली

locationआजमगढ़Published: Sep 10, 2020 11:18:00 pm

यूपी के आजमगढ़ में एक महिला का का शव नदी में मिला है। उसका शव एक भारी पत्थर से बांधा हुआ था। आशंका जतायी जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वह किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

Dead Body Found in River Azamgarh

आजमगढ़ में नदी में महिला का शव पाया गया

आजमगढ़. बरदह थाना क्षेत्र के बंधवा महादेव स्थित मंदिर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने नदी के किनारे लगी एक लाश देखी। पुलिस ने जब नदी लाश निकाला तो लोग सन्न रह गए। कारण कि युवती का हाथ पैर एक डेढ़ फिट के पत्थर से बांधकर नदी में फेंका गया था। युवती की हत्या कर उसे नदी में फेंका गया था अथवा उसे जिंदा ही पत्थर में बांधकर नदी में फेंक दिया गया यह गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती की पहचान भी नहीं हो पाई है।

 

बरदह थाना क्षेत्र के बंधवा महादेव मन्दिर के पास बेसो नदी में बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक शव देखा। इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना थानाध्यक्ष बरदह को दी। थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव गुलाबी साडी में लिपटा था जिस पर नीले कलर से फूल बना था। साडी से शव एक डेढ़ फिट के पत्थर की पटिया से बंधा था।

 

पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र 20 से 25 वर्ष के मध्य होगी। जो नीले कलर के जींस की लैगी पहनी थी। जबकि कुर्ती ब्लू कलर की थी। पटिया के साथ रस्सी भी बंधी हुई थी। इससे साफ था कि युवती को नदी में पटिया से बांध कर फेंका गया था। शव पर कहीं चोट के निशान नहीं थे। शव दो से तीन दिन पुराना था। कारण कि वह पूरी तरह फूल गया था और जगह जगह चमड़ी फट गयी थी।

 

स्थानीय लोगों का मानना है कि युवती की हत्या के बाद शव को पटिया से बांधकर नदी में फेका गया होगा। जबकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। युवती को हत्या कर फेंका गया या जिंदा नदी में डाल दिया गया इसकी पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। थानाध्यक्ष बरदह विनोद कुमार का कहना है कि अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। शव की पहचान भी नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो