scriptछत से गिरकर घायल महिला ने तोड़ा दम | Woman Fallen from Roof In Azamgarh | Patrika News

छत से गिरकर घायल महिला ने तोड़ा दम

locationआजमगढ़Published: Feb 23, 2020 06:53:42 pm

.

Death

मौत

आजमगढ़. अतरौलिया थाना क्षेत्र के बहेलियापार गांव में बीते 8 फरवरी को अचानक धराशाई हुए बारजे के साथ आंगन में गिरकर घायल हुई महिला ने रविवार की दोपहर निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से मृतका के घर कोहराम मचा हुआ है।

इसे भी पढ़ें

सोनभद्र में 3000 टन सोना नहीं है, जीएसआई ने बताया कितना है सोने का भंडार

अतरौलिया क्षेत्र के बहेलियापार ग्राम निवासी प्रमोद कुमार की 34 वर्षीय पत्नी उषा देवी बीते 8 फरवरी को अपने मकान की छत पर कपड़ा फैलाने गई थी। इसी दौरान छत पर बना बारजा अचानक धराशाई हो गया। बारजे के साथ घर के आंगन में गिरी महिला उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन निजी अस्पताल में उसका उपचार करा रहे थे। उपचाराधीन महिला ने रविवार की दोपहर दम तोड़ दिया। मृतका के दो पुत्र बताए गए हैं।

By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो