script

जब पड़ोसी की मदद से घर में घुसी महिला तो दिखा ऐसा मंजर की उड़ गए होश

locationआजमगढ़Published: Mar 15, 2021 08:49:41 pm

-अंदर से बंद था दरवाजा और दुपट्टे के सहारे लटक रही थी 22 वर्षीय बेटी की लाश
-मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

गंभीरपुर थाना

गंभीरपुर थाना

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. गंभीरपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में सोमवार की दोपहर युवती का शव दुपट्टे के सहारे लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी। जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है।

बताते हैं कि गंभीरपुर गांव निवासी दाऊद की 22 वर्षीय पुत्री रेशमा सोमवार को घर पर अकेली थी। मां खेत में काम करने गयी थी। वहीं उसकी छोटी बहन स्कूल गयी थी। खेत में काम करने के बाद उसकी मां दोपहर करीब 12 बजे घर पहुंची तो दरवाजा भीतर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई आवाज नहीं आयी।

काफी देर प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो महिला पड़ोसी के घर गयी। चुंकि दोनों का घर आपस में सटा था इसलिए छत के रास्ते वह अपने घर में उतरने में सफल रही। महिला ने घर के भीतर जाकर देखा तो बेटी का शव दुपट्टेे के सहारे पंखे से लटक रहा था। इसके बाद में मां ने आस-पास के लोगों को घटना की सूचना दी। गांव के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगांें ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उताारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दयिा। रेशमा चार बहनों में दूसरे स्थान पर थी। पिता मुंबई रहते है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। गंभीरपुर थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

BY Ran vijay singh

ट्रेंडिंग वीडियो