आजमगढ़

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी, हालत नाजुक

मेंहनगर थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में सोमवार की सुबह 27 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आजमगढ़Jan 07, 2019 / 06:39 pm

Devesh Singh

Burn Case

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़
। मेंहनगर थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव में सोमवार की सुबह 27 वर्षीय विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिधारी थाना क्षेत्र के धनकपुर ग्राम निवासी स्वामीनाथ तिवारी की 27 वर्षीय पुत्री पूजा की शादी लगभग 9 वर्ष पूर्व मेंहनगर क्षेत्र के उमरपुर ग्राम निवासी बजरंग तिवारी के साथ हुई है। ससुराल में रह रही पूजा सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर ससुराल वालों ने उसे दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार भोजन बनाते समय स्टोव की आग से विवाहिता झुलसी है। जबकि घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। झुलसी विवाहिता के दो पुत्र बताए गए हैं। पुलिस को इस मामले को लेकर किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गयी है इसके चलते पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई शुरू नहीं की है। फिलहाल चिकित्सक लगातार विवाहिता की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Home / Azamgarh / संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलसी, हालत नाजुक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.