scriptयूपी के आजमगढ़ में महिला को मारी गोली, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज | Women shot in Up azamgarh in land dispute | Patrika News

यूपी के आजमगढ़ में महिला को मारी गोली, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

locationआजमगढ़Published: Jan 04, 2019 06:12:46 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

बाजार से लौटते वक्त मारी गई गोली, जांच में जुटी पुलिस

women shot in azamgarh

आजमगढ़ में महिला को मारी गोली

आजमगढ़. जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छत्तरपुर खुशहाल गांव के पास 10 साल की बेटी के साथ बाजार से पैदल घर जा रही महिला को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के पीछे संपत्ति बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है। महिला ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोप है कि गुरुवार की शाम परिवारिक विवाद के चलते पड़ोसी रामप्रसाद पुत्र साधु ने महिला को गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ में लगी, महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रामप्रसाद सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जीयनपुर क्षेत्र के छत्तररपुर खुशहाल ग्राम निवासी प्रभुनाथ यादव का सगे भाई से संपत्ति बंटवारे का विवाद चल रहा है। गुरुवार की शाम प्रभुनाथ की 40 वर्षीय पत्नी उर्मिला देवी अपने 10 वर्षीय पुत्री मनीषा के साथ स्थानीय बाजार गई थी। बाजार से घर लौटते समय छत्तरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास उर्मिला को गोली मार दी गई। महिला के परिजनों का आरोप है कि संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर उसके देवर और अन्य लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। जीयनपुर कोतवाली में घायल पक्ष की ओर से नामजद तहरीर दी गई है।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो