scriptशराब की दुकान बंद करने को लेकर महिलाओं ने किया हंगाम, दुकान में किया तोड़फोड़ | women uproar on liquor shop | Patrika News

शराब की दुकान बंद करने को लेकर महिलाओं ने किया हंगाम, दुकान में किया तोड़फोड़

locationआजमगढ़Published: Oct 27, 2019 11:34:16 am

Submitted by:

sarveshwari Mishra

ईंट-पत्थर के साथ पहुंची और दुकान बंद करने के लिए कही

Women uproar

Women uproar

आजमगढ़. यूपी के आजमगढ़ स्थित सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में देशी शराब की दुकान पर महिलाओँ ने धावा बोल दिया। सूचना पाकर सरायमीर थाना पुलिस महिला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और महिलाओं को खदेड़ दिया। सरायमीर थाना क्षेत्र के सिकरौर गांव निवासी सोनू जायसवाल इस दुकान का संचालन करता है। इस पर चंदवा रसूलपुर गांव निवासी सेल्समैन निरंजन यादव तैनात है।
यह भी पढ़ें

दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, जानिए पूजन करने की विधि



शुक्रवार को दिन में तीन बचे के करीब डेढ़ सौ महिलाएं हथौड़ी, ईंट-पत्थर के साथ पहुंची और दुकान बंद करने के लिए कही। इस पर सेल्समैन ने सरायमीर थाने पर जाकर शिकायत करने को कहा। इससे नाराज महिलाओं ने पथराव शुरू कर दिया। हथौड़ी से दरवाजे को तोड़ दिया। इससे करीब तीस हजार का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और महिलाओं को खदेड़ा जब जाकर मामला शांत हुआ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो