scriptसावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब | Worship of Lord shiva in sawan 2019 | Patrika News

सावन के आखिरी सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

locationआजमगढ़Published: Aug 12, 2019 08:02:27 pm

Submitted by:

Devesh Singh

सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा। यहां जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के भंवरनाथ स्थित मंदिर पर सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का रेला जुटना शुरू हुआ तो आठ बजे तक तिल रखने की जगह नहीं रही।

Lord Shiva

Lord Shiva

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह

आजमगढ़। सावन के अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा रहा। यहां जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शहर के भंवरनाथ स्थित मंदिर पर सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का रेला जुटना शुरू हुआ तो आठ बजे तक तिल रखने की जगह नहीं रही। जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी लोगों की लाइन लग गई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस व महिला पुलिस यहां तैनात थीं।
जलाभिषेक करने के बाद लोग बाबा का पूजन अर्चन किया। इस दौरान बोल बम के जयघोष से पूरा माहौल ही शिवमय हो गया। यहां शाम पांच बजे बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। दिनभर पूजन अर्चन का कार्यक्रम चलता रहा और भक्ति गीतों के दौरान बाबा भोले को याद किया गया। शाम को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

सावन के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को ही सारी तैयारियां कर ली गई थीं। सावन माह में जनपद भर के शिव मंदिर लाइटों से जहां जगमग रहे हैं। सभी शिव मंदिर की शोभा भी निराली है। मार्टीनगंज का पतालानाथ मंदिर पर सुबह से ही भी भीड़ जुट रही है। सुबह-शाम यहां श्रद्धालु पूजन-अर्चन कर रहे हैं। तमाम मंदिरों पर शाम को हरिकीर्तन भी चल रहा है। कुल मिलाकर शिव मंदिर शिवमय हो गए हैं। भैरोबाबा मंदिर पर भी सोमवार को कांवरियों का जत्था बाबा का जलाभिषेक करता रहा। यहां सुबह से शाम तक लोगों का तांता लगा रहा है। बाबा का दर्शन करने के बाद यहां मंदिर की परिक्रमा भी लोगों ने किया। कांवरियों का जत्था बाबा धाम से वापस लौटने के बाद यहां पूजन अर्चन शुरू कर दिया। भंवरनाथ मंदिर पर सुबह पांच बजे से ही मंदिर पर भक्तों का रेला जुटना शुरू हो गया। भीड़ की वजह से मंदिर में दो लाइन लगाई गई थी। महिलाएं पुरुष हाथ में पूजन सामग्री लेकर लोग अपने-अपने लाइन में इंतजार करते रहे। शाम को बाबा के भव्य श्रृंगार व आरती का भी लोगों ने आनंद लिया। कुल मिलाकर भंवरनाथ मंदिर पूरी तरह से जगमगा रहा है। पूर सावन माह में भंवरनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। यहां की छटां निराली है। इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों में लोगों की भीड़ रही। शाम को विभिन्न मंदिरों में लंगर की भी व्यवस्था की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो