UP Weather Update: वज्रपात के साथ होगी भारी बारिश, IMD ने यूपी के 24 जिले में Yellow Alert जारी किया
आजमगढ़Published: Aug 08, 2023 08:54:44 pm
UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून थोड़ा सुस्त हुआ है पर अभी भी बादलों की आवाजाही लगी हुई। इसी बीच IMD लगातार बारिश का फोरकास्ट जारी कर रहा है। इसी क्रम में यूपी के 24 जिले में 24 घंटे का बारिश का फोरकास्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और वज्रपात की भी संभावनाएं हैं।
UP Weather Update: प्रदेश में लगातार मौसम यू टर्न ले रहा है। IMD ताजा फोरकास्ट में यूपी के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों में भयंकर बरसात के साथ ही साथ वज्रपात और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के अनुसार सभी जिलों को चेतावनी जारी कर दी गयी है। इन जिलों में अगले 24 घंटे का Yellow Alert जारी किया गया है। IMD की चेतावनी को कई इलाकों में प्रशासनिक अधिकारियों ने ट्वीट किया है।