scriptयोग स्वस्थ्य और निरोग रहने का सबसे बड़ा माध्यम : देव विजय | Yoga is best way to stay healthy life | Patrika News

योग स्वस्थ्य और निरोग रहने का सबसे बड़ा माध्यम : देव विजय

locationआजमगढ़Published: Feb 21, 2019 07:34:26 pm

Submitted by:

Devesh Singh

योग मंच के तत्वावधान चलाये जा रहे अभियान करे योग रहे निरोग के तहत सगड़ी तहसील के चगईपुर में स्थित डा. राम नरेश महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जीने के लिए निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया

Yoga

Yoga

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। योग मंच के तत्वावधान चलाये जा रहे अभियान करे योग रहे निरोग के तहत सगड़ी तहसील के चगईपुर में स्थित डा. राम नरेश महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को स्वस्थ एवं निरोगी जीवन जीने के लिए निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे योगाचार्य देवविजय यादव ने लोगों को सूर्य नमस्कार सहित लम्बाई बढ़ाने वाले आसन, बौद्धिक विकास हेतु प्राणायाम की बारिकियों से परिचय कराया। योगाभ्यास में लोगों ने जमकर जोश और जूनुन के साथ योग से रूबरू हुए।
योगाचार्य देवविजय यादव ने बताया कि योग शारीरिक विकास व मानसिक स्वास्थ्य के लिए अमृत है। इसके साथ योगा करने से सभी लोग तनाव मुक्त रह सकते है। जिसके कारण उनका बौद्धिक क्षमता बढ़ती है और आत्मविश्वास प्रबल होता है। कम उम्र में ही बच्चों को योग की शिक्षा देने से आगामी समय में उन्हें रोग और स्वास्थ्य विकार से बचाया जा सकता है। योग से लोगों इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जो उन्हें बीमारियों से बचाता है। सम्पूर्ण विकास के लिए योग कराना बहुत ही आवश्यक है। इस अवसर पर प्रमोद यादव, प्रशांत, राकेश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो