scriptनदी में चादर में लपेटकर फेंकी गई युवती का शव मिला, हत्या की आशंका | Young girl dead body found in River in Up azamgarh | Patrika News

नदी में चादर में लपेटकर फेंकी गई युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

locationआजमगढ़Published: Feb 23, 2020 08:04:30 pm

Submitted by:

Akhilesh Tripathi

महराजगंज थाना क्षेत्र का मामला

dilari_murder.jpg

प्रतापगढ़ में हत्या

आजमगढ़. महराजगंज थाना क्षेत्र के महाजी देवारा जदीद (जमुनिहवां) गांव के पास से गुजरी घाघरा नदी में रविवार को सुबह 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने हत्या कर शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की शाम चरवाहों ने नदी में युवती का शव देखा तो वे उल्टे पांव घर भाग आए। धीरे-धीरे यह बात पूरे क्षेत्र में फैल गई। रविवार की सुबह ग्रामीण नदी की ओर गए तो शव वहीं पड़ा नजर आया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकाला गया। महराजगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती के शरीर पर काला व सफेद रंग का प्रिटेंड सूट, क्रीम कलर की लैगी है। लाल रंग के चादर से शव बंधा था। ग्रामीणों में चर्चा है कि गुरुवार की शाम को उक्त युवती दो बाइक पर सवार चार लोगों के साथ जाते दिखाई दी थी। जिससे उसकी हत्या किये जाने की आशंका हैं।
BY- RANVIJAY SINGH

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो