मुबारकपुर कस्बे की कटरा मुहल्ले में ऊंची तकिया कब्रिस्तान के समीप मंगलवार की दोपहर बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंद झाड़ी में चली गई। गेंद ढूंढने गए किसी बच्चे ने पानी भरे गड्ढे में युवक का शव देखा और इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी। शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पानी भरे गड्ढे से युवक के क्षत-विक्षत शव को बाहर निकाला गया। शव की स्थिति खराब होने के कारण मृतक की पहचान संभव नहीं हो सकी।
मृतक के शरीर पर सफेद रंग की शर्ट, नीले रंग की जींस पैंट व नीले रंग का स्वेटर मौजूद था। इस संबंध में अनुमान लगाया गया कि झाड़ी की ओर कूड़ा बीनने गए युवक का दलदल युक्त गड्ढे में गिर जाने से मौत हुई होगी। मृतक की पहचान के लिए पुलिस का प्रयास जारी है।
BY- RANVIJAY SINGH