scriptससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में बीमार हुए युवक की मौत | young man fell ill under suspicious circumstances in his in-laws house | Patrika News

ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में बीमार हुए युवक की मौत

locationआजमगढ़Published: Nov 15, 2019 02:44:54 pm

Submitted by:

sarveshwari Mishra

परिजनों के मुताबिक ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह मारा पीटा था जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी थी।

Dead body

Dead body

आजमगढ़. असम प्रांत अपनी ससुराल गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बीमार हो गया। ससुराल के लोग उसे गुरूवार को बोलेरो से लेकर आये और घर छोड़कर भाग गए। उसे अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह मारा पीटा था जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी थी।

कंधरापुर थाना क्षेत्र के कप्सा गांव निवासी किशुनदेव 28 पुत्र त्रिवेणी मौर्य पिछले दिनों अपनी ससुराल असम गया था। उसके भाई अशोक के मुताबिक किशुनदेव ने उसे फोन कर बताया कि उसके ससुराल वाले उसे मार पीट रहे है। 2 दिन पूर्व ससुराल से फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है जिसके कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसी बीच गुरूवार को वे लोग बोलेरों से किशुनदेव को लेकर आये तथा घर पर छोड़कर भाग गए। उसकी हालत गंभीर देख परिवार के लोग जिला अस्पताल लाए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसकी तीन पुत्रियां बतायी गयी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो