आजमगढ़

जन्माष्टमी पर्व मना रहे युवकों पर जानलेवा हमला, एक की हालत गंभीर

घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आजमगढ़Sep 04, 2018 / 05:26 pm

Akhilesh Tripathi

युवक पर जानलेवा हमला

आजमगढ़. शहर कोतवाली के रैदोपुर वार्ड स्थित कांशीराम आवासीय परिसर में सोमवार की रात जन्माष्टमी पर्व मना रहे युवकों पर कतिपय लोगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रैदोपुर स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी में रहने वाले कुछ युवक सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर झांकी सजाए थे। रात करीब नौ बजे कालोनी में आए बाइक सवार कतिपय युवक पर्व मना रहे युवकों पर हमला कर दिए। इस दौरान 22 वर्षीय गोलू पुत्र वासुदेव गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

जहर निगलने से विवाहिता अचेत

अज्ञात कारणों से जहर निगलकर अचेत हुई 25 वर्षीय विवाहिता को सोमवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर ग्राम निवासी श्रीकृष्ण चौहान की पत्नी ममता (25) सोमवार की रात किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर अचेत महिला को रात करीब दस बजे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
 

कुत्ते को बचाने में बाइक पलटी, चालक जख्मी

शहर कोतवाली क्षेत्र के जुनेदगंज चौराहे के समीप मंगलवार की सुबह सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक के पलट जाने से चालक घायल हो गया। गम्भीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना अंतर्गत खैराबाद निवासी 30 वर्षीय नूरुल अमीन पुत्र शौकत मंगलवार की सुबह बिलरियागंज क्षेत्र में स्थित रिश्तेदारी जा रहा था। सुबह करीब 10.30 बजे जुनैदगंज चौराहे के पास सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक पलट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया।
 

BY- RANVIJAY SINGH

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.