scriptदेवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार , FB पर किया था ऐस पोस्ट | Youth arrested in Objectionable Facebook Comment against Hindu Gods | Patrika News

देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार , FB पर किया था ऐस पोस्ट

locationआजमगढ़Published: May 16, 2019 10:25:41 am

आजमगढ़ की निजामाबाद पुलिस ने आरोपी संतोष कुमार को किया गिरफ्तार।
बीजेपी नेता हरिवंश मिश्र ने दर्ज कराया था मुकदमा।

Facebook Comment

फेसबुक कमेंट

आजमगढ़. सोशल मीडिया पर हिदू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर संप्रादायिक भावना को भड़काने का प्रयास कर रहे एक युवक को निजामाबाद पुलिस ने बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र दयाराम ने हिदू देवी देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए उसे अपने फेसबुक यूजर आईडी से सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। इस मामले की जानकारी होने पर भाजपा नेता हरिबंश मिश्र पुत्र दयाशंकर मिश्र ग्राम बस्ती उगरपट़्टी थाना कंधरापुर निवासी ने निजामाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की। छानबीन के दौरान साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपित की पहचान की। पहचान होते ही निजामाबाद पुलिस ने उक्त आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया।
By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो