scriptहाथ पैर धोने नहर में उतरा, उसी में समा गया, लाश बरामद | Youth Drown in Canal during Irrigation in Azamgarh | Patrika News

हाथ पैर धोने नहर में उतरा, उसी में समा गया, लाश बरामद

locationआजमगढ़Published: Dec 29, 2019 11:25:55 am

.

Patrika

पत्रिका

आजमगढ़. शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत विजरवां गांव स्थित नहर में शुक्रवार को दिन में खेत की सिंचाई करने गया युवक पानी में डूब गया। शनिवार की सुबह उसका शव नहर से बरामद किया गया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के उकरौड़ा ग्राम निवासी धनराज यादव का 18 वर्षीय पुत्र विजय शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित विजरवां नहर के समीप खेत की सिंचाई करने गया था। कृषि कार्य निपटाने के बाद नहर में हाथ-पैर धुलते समय पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में समा गया। देर शाम जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी तलाश में निकले लेकिन पता नहीं चला। शनिवार की सुबह नहर के पास उसकी चप्पल पड़ी मिली। आशंकावश लोग नहर में युवक की तलाश करने लगे। इसी दौरान झाड़ी में फंसा विजय का शव बरामद कर लिया गया। मृतक स्नातक द्वितीय वर्ष का छात्र था। दो भाइयों में बड़े मृतक की तीन बहने बताई गई हैं।

By Ran Vijay singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो