scriptयुवक को दुबई भेजने की थी तैयारी लेकिन उसने खुद को मार ली गोली | Youth shot dead in Azamgarh | Patrika News

युवक को दुबई भेजने की थी तैयारी लेकिन उसने खुद को मार ली गोली

locationआजमगढ़Published: Nov 25, 2021 11:56:18 pm

Submitted by:

Ranvijay Singh

शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या का कारण आशिनाई मान रही है।

पीएम हाउस पर जुटे लोग

पीएम हाउस पर जुटे लोग

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज स्थित मुस्तफा कालोनी में गुरुवार की दोपहर खुद को गोली मारकर युवक ने आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचंे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

निजामाबाद थाना क्षेत्र के बिदावनपुर गांव निवासी 18 वर्षीय अब्दुल रेहान पुत्र अब्दुल कलाम अपने भाई और बहन की पढ़ाई की जरूरतों को पूरी करने के लिए मुस्तफा कालोनी निवासी अपने मामा अब्दुल हमीद के घर रहता था। अब्दुल के पिता दुबई में नौकरी करते हैं। वह भी दुबई जाने की तैयारी कर रहा था। छह दिसंबर को उसका दुबई का टिकट था।
सभी उसे दुबई भेजने की तैयारी में थे। इसी बीच गुरुवार को उसने आत्महत्या कर लिया। अब्दुल के मामा हमीद ने बताया कि वह सुबह किसी कार्य से बाजार गया था। वहां से लौटा तो सीधे हाते में चला गया। थोड़ी ही देर बाद वहां गोली चलने की आवाज आई तो लोग भागकर वहां पहुंचे। मौके पर खून से लथपथ अब्दुल मुंह के बल गिरा था। पास ही तमंचा भी पड़ा था।

मृतक तीन बहन और दो भाईयों में बड़ा था। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौके से तमंचा बरामद कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया आशनाई का मामला लगता है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो