scriptमहाराष्ट्र के मुकाबले बड़वानी कृषि मंंडी वसूल रही सात गुना अधिक टैक्स | Barwani Mandi is charging seven times more tax than Maharashtra | Patrika News

महाराष्ट्र के मुकाबले बड़वानी कृषि मंंडी वसूल रही सात गुना अधिक टैक्स

locationबड़वानीPublished: Oct 03, 2022 04:41:55 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

-टैक्स को लेकर आज एक दिनी हड़ताल करेंगे व्यापारी, शहर स्थित कृषि उपज मंडी में महाराष्ट्र के मुकाबले में सात गुना अधिक मंडी शुल्क वसूला जा रहा

 Barwani Mandi is charging seven times more tax than Maharashtra

Barwani Mandi is charging seven times more tax than Maharashtra

विशाल यादव…
बड़वानी. शहर स्थित कृषि उपज मंडी में महाराष्ट्र के मुकाबले में सात गुना अधिक मंडी शुल्क वसूला जा रहा हैं। इसको लेकर मंडी के व्यापारियों द्वारा सोमवार को एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी। व्यापारियों की मांग हैं कि मंडी शुल्क महाराष्ट्र की तर्ज पर कम किया जाए। बता दें कि स्थानीय कृषि मंडी में खरीफ सीजन के कपास और रबी सीजन की सौफ उपज के समय ही चहल-पहल देखने को मिलती हैं। शेष समय मंडी में सन्नाटा पसरा रहता हैं।
व्यापारी नवीन जैन ने बताया कि स्थानीय मंडी में व्यापारियों से प्रति सैकड़ा 1.70 रुपए मंडी शुल्क लिया जाता हैं, जबकि महाराष्ट्र की मंडियों में यह शुल्क मात्र 25 पैसे लिया जाता हैं। इसके विरोध में सोमवार को एक दिनी हड़ताल की जाएगी। मांग नहीं मानने पर आगे और प्रदर्शन करेंगे। वहीं इस रविवार कृषि उपज मंडी में 180 क्विंटल कपास की आवक रही। मंडी अधिकारी एस नागराज ने बताया कि 10 वाहन व 18 बैलगाड़ी में किसान कपास लेकर पहुंचे थे। अधिकतम भाव 7550 रुपए, न्यूनतम भाव 5860 और मॉडल भाव 7150 रुपए प्रति क्विंटल रहा। वहीं व्यापारियों के अनुसार अभी पिछले वर्ष के मुकाबले में कपास की क्वालिटी बेहतर हैं। इससे उचित भाव दिए जा रहे हैं। हालांकि जो कपास आ रहा हैं, उसमें अधिक नमी और गुठलिया निकल रही हैं। आगामी दिनों में कपास क्वालिटी में सुधार आने की उम्मीद हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो