scriptलक्ष्य से अधिक पहुंची गेहूं खरीदी, 50 किसानों से खरीदी अब भी बाकी | Bought wheat on support price | Patrika News

लक्ष्य से अधिक पहुंची गेहूं खरीदी, 50 किसानों से खरीदी अब भी बाकी

locationबड़वानीPublished: May 16, 2021 11:26:04 am

Submitted by:

vishal yadav

बाजार बंद होने से अधिक संख्या में केंद्र पहुंचे किसान, इस बार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी लक्ष्य से अधिक पहुंच गई है

 Bought wheat on support price

Bought wheat on support price

बड़वानी. जिले में इस बार समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी लक्ष्य से अधिक पहुंच गई है। शनिवार दोपहर तक जिले में बनाए 22 केंद्रों पर पांच हजार से अधिक किसानों से तीन लाख से अधिक गेहूं की खरीदी हो चुकी है। वहीं चना खरीदी लक्ष्य से दुगुनी हो चुकी है। इसके लिए बनाए तीन केंद्रों पर 181 किसानों से साढ़े तीन हजार क्विंटल खरीदी हो चुकी है। बता दें कि जिले में खरीदी की तिथि 15 मई तक निर्धारित है। चूंकी अब भी कुछ केंद्रों पर करीब 50 किसान हैं, जिनको मैसेज भेजे हैं, उनसे खरीदी होना बाकी है।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष शुरुआत में खरीदी का लक्ष्य चार लाख क्विंटल निर्धारित किया था। इसके बाद इसमें संशोधन कर तीन लाख का आंकड़ा तय किया गया। इस बार जिले में 10 हजार से अधिक किसानों ने गेहंू खरीदी के लिए पंजीयन करवाया है। इसके विरुद्ध अब तक पांच हजार 759 किसानों से तीन लाख 68 हजार 24 क्विंटल 17 किलो गेहूं हो चुकी है। वहीं चना खरीदी का लक्ष्य 1500 क्विंटल निर्धारित किया था, इसके विरुद्ध अब तक तीन केंद्र पर 181 किसानों से रिकार्ड तीन हजार 713 क्विंटल रिकार्ड खरीदी हो चुकी है। गत वर्ष जिले में गेहूं की दो लाख 35 हजार 66 क्विंटल 872 किलो और चने की 809.350 क्विंटल खरीदी हुई थी। वेयर हाउसिंग विभाग के अनुसार जिले में 15 मई तक ही खरीदी की तिथि निर्धारित है। चूंकी मैसेज भेजने के बाद कुछ केंद्रों पर किसानों से खरीदी बाकी है। ऐसे में सोमवार को पूर्ण खरीदी का आंकड़ा स्पष्ट हो सकेगा। वहीं आगे तिथि बढ़ाने का अभी कोई आदेश नहीं आया है।
सबसे अधिक बड़वानी में, सबसे कम पाटी में
गेहूं खरीदी के लिए जिले में बनाए बड़वानी केंद्र पर 577 किसानों से 29393.60 क्विंटल, बोरलाय में 524 किसानों से 31004 क्विंटल, ठीकरी में 437 किसानों से 31258.12 क्विंटल, अंजड़ मंडी में 379 किसानों से 22639 क्विंटल, मोयदा में 224 किसानों से 11624 क्विंटल, खेतिया मंडी में 101 किसानों से 5448.57 क्विंटल, राजपुर में 415 किसानों से 20925.50 क्विंटल, बलवाड़ी केंद्र पर 135 किसानों से 6172.50 क्विंटल, सिलावद में 109 किसानों से 4312.97 क्विंटल, ओझर में 147 किसानों से 7984 क्विंटल, पलसूद में 61 किसानों से 2463 क्विंटल, तलवाड़ा डेब में 470 किसानों से 26778 क्विंटल, रणगांव डेब में 294 किसानों से 17091.50 क्विंटल, दवाना में 319 किसानों से 13862.1 क्विंटल, ब्राह्मणगांव में 326 किसानों से 14671 क्विंटल, ठीकरी अजा संस्था में 338 किसानों से 17177 क्विंटल, धनोरा में 23 किसानों से 623 क्विंटल, पाटी केंद्र पर 9 किसानों से 478 क्विंटल, राजपुर मंडी में 294 किसानों से 14309 क्विंटल, निवाली मंडी में 100 किसानों से 3372.50 क्विंटल, सेंधवा में 228 किसानों से 11127.50 क्विंटल और तलवाड़ा बुजुर्ग स्थित केंद्र पर 249 किसानों से 15111.50 क्विंटल गेहूं की खरीदी हुई है। चना की बड़वानी केंद्र पर 53 किसानों से 856.50 क्विंटल, सेंधवा केंद्र पर छह किसानों से 62 क्विंटल और अंजड़ केंद्र पर सर्वाधिक 122 किसानों से 2794.50 क्विंटल चना की खरीदी हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो