बड़वानीPublished: Jun 24, 2023 07:38:18 pm
Shailendra Sharma
बारिश के बावजूद देर रात तक डटे रहे श्रद्धालु..बीमार बेटे के इलाज की आस लिए आई मां को मिली मदद...
बड़वानी. बिन बोले लोगों की मन की बात पर्ची पर लिख देने वाले बागेश्वरधाम प्रमुख पंडित धीरेन्ध्र शास्त्री ने मालवा में पहली बार अपना दिव्य दरबार लगाया तो हजारों की संख्या में लोग जुट गए। बारिश के बीच रात 11 बजे दरबार शुरु हुआ और करीब 12.30 बजे तक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के दरबार में पर्चे बने और बरसते पानी के बीच लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। करीब डेढ़ घंटे लगे दरबार में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने भक्तों की अर्जियां लीं।