बड़वानी

बंधपत्र डॉक्टरों की एप से लगेगी हाजिरी, 25 नवंबर से शुुरू होगी व्यवस्था

नियुक्ति के बावजूद अस्पताल में नहीं आने वाले डॉक्टरों का सुधरेगा ढर्रा, बंधपत्र डॉक्टरों की लगेगी एप से हाजिरी, 25 नवंबर से शुुरू होगी व्यवस्था

बड़वानीNov 18, 2022 / 11:47 am

harinath dwivedi

Doctors will take attendance from the app

विशाल यादव…
बड़वानी। बंध पत्र डॉक्टरों को अब मुख्यालय पर रहकर प्रतिदिन अपनी ड्यूटी बजानी होगी। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं मप्र शासन ने जीपीएस के साथ सार्थक एप से 25 नवंबर से इनकी हाजिरी की व्यवस्था शुरु की जाएगी। इससे बंधपत्र डॉक्टरों को प्रतिदिन ड्यूटी पर आना होगा। जिला अस्पताल में बंध पत्र 8 डॉक्टर है।
इस एप से संबंधित डॉक्टरों की लोकेशन व आने-जाने का समय शो होगा। वहीं ऐप के माध्यम से ही इनकी हाजिरी मान्य होगी। बता दें कि बंध पत्र डॉक्टर एमबीबीएस करने के बाद सरकारी अस्पतालों में एक वर्ष पूरे समय ड्यूटी नहीं देते हैं। साथ ही मुख्यालय पर भी नहीं पहुंचते थे। शासन को ऐसी शिकायतें मिलने के बाद अब ऐप से हाजिरी की व्यवस्था लागू की गई है।
पूरे दिन सेवा देना होगी
सार्थक ऐप जीपीएस के आधार पर अपलोड की है। जैसे ही ऐप पर डॉक्टर की हाजिरी लगेगी, लोकेशन व आवाजाही का समय शो होगा। इससे अब बंध पत्र डॉक्टरों को पूरे दिन सेवा देना होगी। पहले यह बंध पत्र डॉक्टर ज्वाइन करने के बाद कई दिनों तक नहीं आते थे। इससे मरीजों को भी लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब नई व्यवस्था से सभी बंध पत्र डॉक्टर प्रतिदिन बैठेंगे। इससे मरीजों को भी लाभ मिलेगा।
वर्जन…
शासन के निर्देशानुसार जिला अस्पताल में भी 25 नवंबर से बंध पत्र डॉक्टरों की सार्थक एप से हाजिरी की व्यवस्था की है। फिलहाल जिला अस्पताल में 8 बंध पत्र डॉक्टर नियुक्त है।
-डॉ. मनोज खन्ना, सिविल सर्जन बड़वानी

Home / Badwani / बंधपत्र डॉक्टरों की एप से लगेगी हाजिरी, 25 नवंबर से शुुरू होगी व्यवस्था

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.