scriptगुरु गोबिंदसिंह महाराज का प्रकाश पर्व : शबद कीर्तन से निहाल हुई संगत, गुरु लंगर में ग्रहण की प्रसादी | Guru Gobind Singh Maharaj Prakash Parv | Patrika News

गुरु गोबिंदसिंह महाराज का प्रकाश पर्व : शबद कीर्तन से निहाल हुई संगत, गुरु लंगर में ग्रहण की प्रसादी

locationबड़वानीPublished: Jan 10, 2022 01:17:54 pm

Submitted by:

vishal yadav

शहर में धूमधाम से मना गुरु गोबिंदसिंह महाराज का प्रकाश पर्व, शबद कीर्तन से निहाल हुई संगत, गुरु लंगर में ग्रहण की प्रसादी

Guru Gobind Singh Maharaj Prakash Parv

Guru Gobind Singh Maharaj Prakash Parv

बड़वानी. गुरुसिंघ सभा के तत्वावधान में सरबंस दानी दशम पिता गुरु गोबिंदसिंघ महाराज का 356वां प्रकाशोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान दिनभर गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक अनुष्ठान हुए। वहीं शबद कीर्तन से संगत निहाल हुई। वहीं दोपहर और रात्रि में समाज के लोगों ने गुरु के लंगर में प्रसादी ग्रहण की।
गुरुसिंघ सभा के प्रधान एचपीएस भाटिया ने बताया कि प्रकाश पर्व के तहत सभी दीवानों में बीबी चरणजीतकौर दिल्ली वालों के कीर्तनी जत्थे द्वारा अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। रविवार सुबह 10 बजे तीन दिवसीय श्री अखंड पाठ साहिब की संपूर्णता हुई। इसके बाद दोपहर और रात्रि के समय गुरु के लंगर में समाजजन प्रसादी ग्रहण की। वहीं शाम 7.30 से 9 बजे तक बाल कवि दरबार में कीर्तन गूंजे। जबकि रात्रि 10.30 से 12 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार हुआ।

निशान साहेब के चोले की सेवा
सेंधवा. गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी से शुरू हुआ आयोजन का रविवार को समापन हुआ। सिख समाज के लोगों सभी धार्मिक आयोजनों में उत्साह पूर्वक भाग लिया। रविवार सुबह 9 बजे सहज पाठ साहेब की समाप्ति हुई एवं निशान साहेब के चोले की सेवा की गई। साथ ही अधिकतर महिलाओं एवं बच्चों ने श्रीगुरुग्रंथ साहेब को पढऩे की प्रक्रिया प्रारंभ की भाव (चरनी) लगे। जिसे खरगोन निवासी, सेंधवा की बेटी भुआ नानकी चावला ने सभी को गुरबाणी से जोडऩे की शिक्षा देने की सेवा की। ज्ञानी मोहन सिंह द्वारा कीर्तन किया गया। उसके बाद दोपहर 1.30 बजे से गुरु का अटूट लंगर हुआ। रात में बच्चों के द्वारा कविता पाठ एवं गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया। ज्ञानी मोहन सिंह एवं किशन सेवादार द्वारा कथा कीर्तन कर समाज को निहाल कर प्रकाश पर्व मनाया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो