scriptएक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ, चली धूलभरी हवा, हुई बूंदाबांदी | Light rain in Barwani district | Patrika News

एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ, चली धूलभरी हवा, हुई बूंदाबांदी

locationबड़वानीPublished: Apr 14, 2021 08:27:41 pm

Submitted by:

vishal yadav

दिनभर नहीं हुए सूर्य के दर्शन, धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी, दिन का तीन, रात्रि का दो डिग्री तापमान गिरा

Light rain in Barwani district

Light rain in Barwani district

बड़वानी. जिले में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ ने पलटी मारी है। इससे क्षेत्रवासियों को भीषण गर्मी और लू के थेपेड़ों से राहत मिली है। मौसम बदलाव के चलते बुधवार दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। इस दौरान आसमान में बादलों की मौजूदगी रही। वहीं दिन में धूल भरी आंधी चलती रही।
मौसम बदलाव के बीच दिन का तापमान तीन और रात्रि का तापमान दो डिग्री लुढ़क गया। ग्राम तलून स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के स्वचलित मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 22.2 डिग्री दर्ज किा गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान अधिकतम तापमान 42.2 व न्यूनतम 24.2 डिग्री रहा था। मौसस बदलाव के चलते बुधवार दोपहर बादलासें की गर्जना गूंजी और तेज हवाओं के साथ कुछ देर बूंदे बरसी। तेज हवाओं का सिलसिला शाम तक जारी रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ फिर लौटा है। इससे हवाओं का रुख बदल गया है। मौसम बदलाव से वातावरण खुशनुमा हो गया। उधर हवाएं चलने और बारिश की आशंका के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस समय कई किसानों के खेतों में गेहूं कटाई के साथ उपज खलिहनों में खुली रही हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो