scriptगाइडलाइन अनुसार मनाई ईद, घरों पर घुली सिवैया की मिठास | Muslim society celebrated Eid in the guideline | Patrika News

गाइडलाइन अनुसार मनाई ईद, घरों पर घुली सिवैया की मिठास

locationबड़वानीPublished: May 15, 2021 11:50:07 am

Submitted by:

vishal yadav

ईदगाह सहित मस्जिदों में पांच-पांच लोगों ने अदा की नमाज, मुस्लिम समाज नेे ईदुल फितर का पर्व सादगी और अदबो-अदब से मनाया

Muslim society celebrated Eid in the guideline

Muslim society celebrated Eid in the guideline

बड़वानी. रमजान माह पूर्ण होने पर मुस्लिम समाज द्वारा शुक्रवार को ईदुल फितर का पर्व सादगी और अदबो-अदब से मनाया। इस दौरान बावनगजा मार्ग स्थित ईदगाह पर सिर्फ पांच-छह लोगों ने नमाज अदा की। वहीं शेष समाज के लोगों ने घरों पर नमाज अदा कर देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली कायम रहने और कोरोना संक्रमण के खात्मे के लिए दुआएं की।
समाज के सदर फरीद मंसूरी ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करते हुए सुबह फजर की नमाज के बाद छह बजे इमाम साहब, मोहज्जम और पांच-छह अन्य लोग ईदगाह पहुंचे। इस दौरान बस स्टैंड स्थित सऊद मस्जिद के इमाम मोहम्मद कलीम रजा ने नमाज अदा करवाई। फिर कुत्बा सुनाया गाय। आखिर में देश-दुनिया में फैली महामारी के खात्मे के लिए दुआएं की गई। दूरी बनाकर ही एक-दूसरे को पर्व की मुबारकबाद पेश की। इस दौरान हाजी इस्माइल खान, अनिस कुरैशी, सगीर एहमद शेख, बिलाल अशरफी, जावेद बाबा, रजा हुसैन शेख आदि उपस्थित थे। वहीं, शहर की सभी मस्जिदों में रमजान माह में जारी लॉक डाउन के निर्देशानुसार पांच-पांच लोगों ने ईद की नमाज अदा की। सदर ने बताया कि कदिमी मस्जिद में हाफिज अजहर साहब, जामा मस्जिद में हाफिज नूर मोहम्मद, पानवाड़ी मस्जिद में हाफिज मसूद आलम, सऊद मस्जिद में कलीम रजा और उस्मानिया मस्जिद में हाफिज इमरान साहब ने नमाज अदा करवाई।
घरों पर अदा की ईद और जुमा की नमाज
पिछले वर्ष की तरह इस बार भी पूरा रमजान माह लॉक डाउन में गुजरा। इससे मस्जिदों में दिखने वाली रौनक नजर नहीं आई। हालांकि समाज के घर नमाज-इबादत से रोशन रहे। बाजार बंद रहने से अधिक से अधिक लोगों ने रोजा रखे और पांच वक्त की नमाज अदा की। घरों में तीन से चार लोगों ने निर्धारित दूरी पर रहकर इबादत की। ईद पर शुक्रवार सुबह से समाज के घरों में चहल-पहल नजर आई। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते सादगी से ईद मनाने के आह्वान का असर दिखाई दिया। लोगों ने नए कपड़ों की खरीदी नहीं की। सुबह 8.30 से 10.30 बजे तक घरों में औपचारिक नमाज अदा कर फातेहा ख्वानी की। इसके बाद दुआएं मांगी। वहीं जुमा की नमाज भी घरों पर ही अदा की गई। ईद पर्व पर घरों में सिरखुरमा और शिवैया की मिठास घुली। ईद की मुबारकबाद देने का सिलिसला दिनभर वीडियो कॉलिंग व सोशल मीडिया के माध्यम से जारी रहा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो