scriptजानिएं कहां… कुंए में गिरा मजदूरों से भरा पिकअप वाहन, 2 लोगों की हुई मौत, 6 की हालत गंभीर | Pickup vehicle full of laborers crashed | Patrika News

जानिएं कहां… कुंए में गिरा मजदूरों से भरा पिकअप वाहन, 2 लोगों की हुई मौत, 6 की हालत गंभीर

locationबड़वानीPublished: Apr 18, 2021 11:10:15 am

Submitted by:

vishal yadav

मजदूरों से भरा पिकअप वाहन कुएं में गिरा, इंद्रपुर गांव के समीप हुआ हादसा, कुएं में वाहन के नीचे दबने से 2 की मौत, 6 गंभीर, घायलों का राजपुर में उपचार कर बड़वानी किया रेफर

Pickup vehicle full of laborers crashed

Pickup vehicle full of laborers crashed

बड़वानी/पानवा/राजपुर. इंद्रपुर गांव के समीप मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन कुएं में गिर गया। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। पिकअप वाहन महाराष्ट्र के शिरपुर से राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चोतरिया मजदूरों को छोडऩे जा रहा था। तभी इंद्रपुर के पास हादसा हुआ। कुएं में वाहन के नीचे दबने से 2 की मौत हो गई। वहीं 6 गंभीर घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ केंद्र राजपुर लाया गया। जहां से बड़वानी रेफर किया।
घटना के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन और ग्रामीण भी पहुंच गए थे। मजदूरों के भी दबे होने की आशंका के बीच वाहन निकाल सर्चिंग की जा रही है। राजपुर तहसीलदार महेश सोलंकी ने बताया कि वाहन में चोतरिया के मजदूर भरे हुए थे, जिन्हें महाराष्ट्र से लाया जा रहा था। तभी अचानक हादसा हो गया। इसमें मौके से 6 घायलों को शासकीय हॉस्पिटल राजपुर लाया गया। जहां से गंभीर चोटें होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है। इस घटना में हेड़ी बाई पति फाटला (50) निवासी चोतरिया और अशोक नजरिया (23) निवासी लफनगांव की मौत हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो