scriptBadwani MPEB News : शासकीय विभागों पर मेहरबानी, आमजन पर कार्रवाई | Three and a half crore rupees outstanding on government departments | Patrika News
बड़वानी

Badwani MPEB News : शासकीय विभागों पर मेहरबानी, आमजन पर कार्रवाई

-30 से अधिक शासकीय विभागों पर सवा तीन करोड़ रुपए बकाया, आमजन के तत्काल काट रहे कनेक्शन, शासकीय विभागों पर मेहरबानी, आमजन पर कार्रवाई

बड़वानीNov 21, 2022 / 12:10 pm

harinath dwivedi

 Three and a half crore rupees outstanding on government departments

Three and a half crore rupees outstanding on government departments

विशाल यादव…
बड़वानी. विद्युत वितरण कंपनी की आम उपभोक्ताओं पर सख्ती बनी हुई है। बिल न जमा करने पर दो माह में ही कनेक्शन काट दिया जाता हैं, लेकिन अधिकांश शासकीय विभागों पर विद्युत कंपनी की मेहरबान बनी हुई है। बड़वानी डिविजन में कुल 41 शासकीय विभागों में डेढ़ हजार से अधिक विद्युत कनेक्शन हैं। इसमें से कुछ विभाग विद्युत विभाग के कर्जदार बने हुए है। इसमें पंचायत व ग्रामीण विकास सबसे ऊपर हैं। उस पर विद्युत कंपनी का करीब सवा दो करोड़ रुपए का भुगतान बकाया है।
इन शासकीय विभागों से वसूली में विद्युत अधिकारियों के पसीने छूट रहे है। बड़े बकायादारों सूची में आधा दर्जन से अधिक विभाग शामिल हैं, जिन पर करोड़ों रुपए बकाया है। कंपनी के अधिकारी केवल नोटिस जारी कर कोरमपूर्ति कर रहे हैं, जबकि यही बकाया अगर आमजन पर हो तो तत्कल कनेक्शन काट दिए जाते है। विद्युत कंपनी के सूत्रों की माने तो कई सरकारी विभाग प्रतिमाह भुगतान करते है, तो कई विभागों का वर्ष में एक बार फंड आता हैं, तब राशि जमा होती हैं। बकायाद सरकारी विभागों के अगर कनेक्शन काट दिए जाए तो कामकाज ठप्प हो जाएगा, इससे आमजन को ही परेशानी होना पड़ेगा। उधर सरकारी विभागों पर करोड़ों रुपए बकाया होने के बावजूद विद्युत मंडल इस ओर सख्ती से कार्रवाई नहीं कर पा रहा है।

मौजूदा बकाया 3.71 करोड़
बड़वानी डिविजन की बात करें तो यहां विद्युत वितरण कंपनी के 41 सरकारी विभागों में 1547 कनेक्शन है। इसका मौजूदा माह का बिल 3 करोड़ 71 लाख 1 हजार रुपए हैं। जबकि कुल बकाया का आंकड़ा 4 करोड़ 33 लाख 38 हजार है। कंपनी सूत्रों के अनुसार प्रतिमाह बकाया के विरुद्ध 30 प्रतिशत से भी कम वसूली हो पाती हैं। हालांकि कई बड़े बकायादार विभाग ऐसे हैं, जहां वर्ष में एक बार फंड आता हैं, तो बिल जमा होता हैं, इसलिए उनके कनेक्शन बरकरार रखना भी मजबूरी है।

पुलिस को मिला कई विभाग बेहतर
विद्युत वितरण कंपनी की सूची में कई शासकीय विभाग लाखों से सवा करोड़ रुपए तक के बकायादार है। जबकि उसमें कई विभाग ऐसे हैं, जो नियमित रुप से भुगतान को लेकर जिम्मेदर हैं। इसमें मुख्य रुप से पुलिस विभाग, उद्यानिकी, मत्स्य विभाग, मप्र गृह निर्माण, वाजिण्य एवं उद्योग, विद्युत सुरक्षा, होमगार्ड व नागरिक सुरक्षा, संचालनालय नगरीय प्रशासन व विकास विभाग शामिल है।

नोटिस जारी करते हैं
विद्युत वितरण कंपनी बकाया वसूली को लेकर कार्रवाई करती है। अधिकांश शासकीय विभागो ंसे वसूली हो रही हैं। इसमें पुलिस विभाग की तरह कई विभाग प्रतिमाह बिल जमा करवाते है। वहीं पंचायत विभाग जैसे कुछ विभाग हैं, जिन पर बड़ी राशि बकाया हो चुकी हैं, हालांकि वो वर्ष में एक बार मिलने वाले फंड से बकाया जमा करते है। कंपनी द्वारा विभागों को नोटिस जारी किए जाते है। -एस खरत, कार्यपालन यंत्री

विभाग- कनेक्शन- मौजूदा बिल- कुल बकाया
अजा-अजजा विभाग- 461- 37.17- 46.42
नघाविप्र- 86- 19.52- 23.38
पंचायत व ग्रामीण विकास- 427- 176.21- 223.84
बीएसएनएल- 26- 31.51- 23.69
महिला बाल विकास- 270- 12.29- 14.35
लोनिवि- 19- 2.64- 4.21
विधि व विद्यार्थी कार्य विभाग- 6- 4.94- 5.18
नगरीय प्रशासन व विकास- 32- 75.87- 69.66
नोट : बकाया के आंकड़े लाख में हैं

Home / Badwani / Badwani MPEB News : शासकीय विभागों पर मेहरबानी, आमजन पर कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो