scriptBarwani News : घर में एक साथ दो सांप दिखने पर घबराए परिवार के सदस्य | two snakes seen in the house | Patrika News
बड़वानी

Barwani News : घर में एक साथ दो सांप दिखने पर घबराए परिवार के सदस्य

धनोरा बसाहट के एक मकान में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक के बाद एक दो सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई

बड़वानीJul 03, 2022 / 05:01 pm

harinath dwivedi

 two snakes seen in the house

two snakes seen in the house

Vishal Yadav…

अंजड़. बड़वानी जिले के धनोरा बसाहट के एक मकान में रविवार सुबह करीब 8 बजे एक के बाद एक दो सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। धनोरा बसाहट निवासी सुनील सेन के मकान में एक साथ दो सांप दिखाई देने से घर में मौजूद सदस्य घबरा कर चिल्लाने लगे। जिसके बाद आसपड़ोस के लोग भी चींख पुकार की आवाजें सुनाई देने पर उनके यहां पहुंचे। मकान में एक साथ दो सांप दिखाई देने की सुचना मिलने की जानकारी सर्पविशेषज्ञ दीपक मुवेल को देने पर वे अंजड़ से तत्काल धनोरा बसाहट के उस मकान में पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने स्नैक कैंचर की मदद से वोल्फ स्नैक प्रजाति के दोनों सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।

मारुति वैन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हुए घायल
अंजड़. नगर के निकट बिल्वारोड गांव के राजपुर रोड पर शनिवार को एक मारुति वैन और बाइक की दुर्घटना हो गई। इसमें बाइक सवार घायल हो गए। दुर्घटना में देव पिता मांगीलाल (40) निवासी बिल्वारोड और दगडू पिता दला (46) निवासी बिल्वारोड घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में 108 की सहायता से अंजड़ अस्पताल प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। जहां से उनकी स्थिति को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही दोनों लोगों के परिजनों की अस्पताल में भीड़ जमा हो गई।
राजपुर क्षेत्र की 108 एंबुलेंस पर तैनात पवन अल्सर व कन्हैया डोडवाल द्बारा दोनों को अंजड़ अस्पताल लाने के बाद बताया कि हम किसी और पेसेंट के लिए जा रहे थे। इस दौरान दोनों को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल लाए है। जहां पर डॉ. रोहित मंडलोई द्बारा दोनों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रैफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर मारुति वैन द्वारा दोनों को टक्कर मारने के बाद कुछ दूरी तक घसीटा गया था, लेकिन वैन वाले ने अपना वाहन रोकने के बजाय वहां से भागना मुनासिब समझा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो