scripturban body elections | 13 नंबर वार्ड छोड़ भाजपा ने जारी की 23 प्रत्याशियों की सूची | Patrika News

13 नंबर वार्ड छोड़ भाजपा ने जारी की 23 प्रत्याशियों की सूची

locationबड़वानीPublished: Jan 08, 2023 12:16:08 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

-घोषित उम्मीदवारों ने शुरू किया मतदाताओं से मेल मिलाप, 13 नंबर वार्ड छोड़ भाजपा ने जारी की 23 प्रत्याशियों की सूची

urban body elections
urban body elections

बड़वानी। जिले में निकाय चुनावों के तहत शनिवार दोपहर 2 बजे भाजपा ने बड़वानी, सेंधवा नगर पालिका सहित अंजड़ नगर परिषद के वार्डांे में अपने अधिकृत उम्मीदवारों की सूची जारी की। कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल व वरिष्ठ सुभाष जोशी की मौजूदगी में यह सूची भाजपा जिलाध्यक्ष ओम सोनी ने जारी की। हालांकि इसमें बड़वानी के 24 में से 23 वार्ड पर पार्टी पे फिलहाल अपने अधिकृत उम्मीदवार घोषित किए है। इसमें वार्ड क्रमांक 13 पर पार्टी में फिलहाल मंथन जारी है। इसको लेकर जिलाध्यक्ष ने कहा कि वहां एन मौके पर नाम की घोषणा की जाएगी।
वहीं शहर में भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही उन्होंने अपने-अपने वार्डांे में मेल मिलाप शुरू कर दिया है। साथ ही अपने वार्डांे से टिकट के लिए नामांकन करने वाले अन्य दावेदारों को साधने की कोशिश की जाने लगी है। एक वार्ड में अधिक दावेदारी पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा संगठन के रुप में काम करती हैं, जहां पार्टी के एक से अधिक लोगों ने नामांकन जमा किए है, उनकी समय पर नामवापसी करवा ली जाएगी। प्रेस वार्ता में मंडल अध्यक्ष कृष्णा गोले, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष विकास यादव भी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि नए चेहरे और कार्यकर्ताओं को मौका देने के लिए मंत्री पटेल स्वयं अपनी स्वेच्छा से अपनी पत्नी का निकाय चुनाव के लिए नामांकन जमा नहीं किया है। बता दें कि निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही मंत्री पटेल की पत्नी पूर्व नपाध्यक्ष कोकिला पटेल के वार्ड क्रमांक 8 से चुनाव लडऩे की जनचर्चा बनी हुई थी।
देर रात सूची जारी नहीं
वहीं कांग्रेस द्वारा अब तक किसी निकाय क्षेत्र में अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं कर पाई है। इसको लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्रसिंह दरबार ने बताया कि वैसे शहर के कई वार्डांे में कांग्रेस से चुनाव लडऩे के लिए 3 से 4 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन जमा किए हैं, ऐसे में कांग्रेस को भी समन्वय बैठाना मुश्किल हो सकता है।
इधर जांच में निरस्त हुए 16 नामांकन
जिले के 6 नगर निकाय निर्वाचन क्षेत्र में प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा शनिवार को की गई। इस जांच के दौरान नगर पालिका बड़वानी में 1 नामांकन, नगर पालिका सेंधवा में 4, नगर परिषद खेतिया में 2, अंजड़ में 6, नगर परिषद पानसेमल में 2 नामांकन, पलसूद में 1 फार्म को निरस्त किया गया। वहीं नगर परिषद राजपुर में जमा किए सभी नामांकन वैध पाए गए।
बड़वानी में 24 वार्डांे में वैध पाए गए 99 नामांकन
बड़वानी शहर के 24 वार्डांे के लिए जमा हुए 100 नामांकन में से शनिवार सुबह हुई जांच में 1 आवेदन निरस्त हुआ। इसके बाद 99 आवेदन वैध पाए गए है। इसके तहत वार्ड 1 से 3, वार्ड 2 में 3, वार्ड 3 में 5, वार्ड 4 में 4, वार्ड 5 में 6, वार्ड 6 में 4, वार्ड 7 में 6, वार्ड 8 में 5 नामांकन, वार्ड 9 में 4, वार्ड 10 में 3 नामांकन, वार्ड 11 में 3 नामांकन, वार्ड क्रमांक 12 में 6 नामांकन, वार्ड 13 में 3, वार्ड 14 में 3, वार्ड 15 में 4 नामांकन, वार्ड 16 में 3, वार्ड 17 में 3, वार्ड 18 में 7, वार्ड 19 में 3, वार्ड 20 में 4, वार्ड 21 में 5, वार्ड 22 में 3, वार्ड 23 में 6 और वार्ड क्रमांक 24 में 3 नामांकन वैद्य पाए गए है।
भाजपा ने इन्हें मौका दिया
वार्ड- प्रत्याशी
01- सुशीला यादव
02- शिवेंद्र निगम
03- मोहन बामनिया
04- गायत्री चौहान
05- गजेंद्र सोनाने
06- निलेश गुप्ता
07- नरेश पटेल
08- अश्विनी सुरेंद्र चौहान
09- दीपेंद्र बघेल
10- पूजा पारगी
11- अविनाश कलोसिया
12- अकिला जाकिर खान
14- रेखा राठौर
15- भगाबाई धनगर
16- शोभा सेन
17- निर्मला मालवीय
18- निर्मला गेहलोत
19- कौशर बोहरा
20- निशा उपाध्याय
21- रजनीश राठौड़
22- लालू वास्कले
23- सुखदेव चोहान
24- सेवंती आर्य

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.