बड़वानी

मौसम बदलने, ठंडक बढऩे और बेमौसम बारिश की आशंका के बीच गेहूं बोवनी ने पकड़ी रफ्तार

जिले में लक्ष्य की 86 फीसदी रबी बोवनी पूरी, सर्वाधिक 90 हजार हेक्टेयर में गेहूं बोवनी, अब कुछ ही खेतों में फसलों की बोवनी होना बाकी है

बड़वानीJan 05, 2022 / 12:02 pm

vishal yadav

Wheat sowing in Rabi season

बड़वानी. जिले में इस बार मौसम की बेहतर अनुकूलता के बीच रबी सीजन की बोवनी का लक्ष्य 86 प्रतिशत तक पहुंच गया है। अब कुछ ही खेतों में फसलों की बोवनी होना बाकी है। रबी सीजन में मुख्य रूप से जिले में इस बार भी गेहूं फसल की बोवनी 90 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में होना है। अब तक बेहतर अनुकूल रहने से खेतों में हरियाली बढऩे लगी है।
जिले में इस वर्ष कुल एक लाख 38 हजार 510 हेक्टेयर में रबी बोवनी होना है। इसके विरुद्ध 04 जनवरी तक एक लाख 18 हजार 789 हेक्टेयर में बोवनी हो चुकी है। वहीं शेष स्थानों पर किसान बोवनी की तैयारियां करने में जुटे है। बीते माह मौसम बदलने, ठंडक बढऩे और बारिश की आशंका के बीच गेहूं बोवनी ने तेजी से रफ्तार पकड़ी। बोवनी पर नजर दौड़ाए तो अनाज फसलों की एक लाख 17 हजार 400 हेक्टेयर के विरुद्ध अब तक 96 हजार 789 हेक्टेयर में, दलहन फसलों की 14 हजार 120 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1 लाख 23 हजार 316 हेक्टेयर में बोवनी हो चुकी है। जबकि तिलहन फसलों की 26 हेक्टेयर के विरुद्ध अब तक 40 प्रतिशत बोवनी हुई है।
दिन-रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी
गत माह समुद्री किनारे पर चक्रवात और विच्छेद तथा उत्तरी भारत की सर्द हवाओं के चलते मौसम में बदलाव आया था। इससे एकाएक दिन-रात का तापमान पांच से आठ डिग्री तक लुढ़क गया था। नए वर्ष के बाद भी बादलों की मौजूदगी के चलते दिन-रात का तापमान बढऩे लगा है। कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम इकाई के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.5 और न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेंट्रिग्रेट रहा। इससे वातावरण में ठंडक गायब होने लगी है। सिर्फ रात्रि के अंतिम पहर में ही ठंडक महसूस हो रही है। दिन में तेज धूप खिलने से लोग पंखों का सहारा लेने लगे है।
बोवनी की स्थिति
फसल- लक्ष्य- बोवनी
अनाज- 117400- 96789 हेक्टेयर
दलहल- 14120- 12316 हेक्टेयर
तिलहन- 26- 40
फसलों की स्थिति
फसल- लक्ष्य- बोवनी- प्रतिशत
गेहूं- 112000- 90894- 81
मक्का- 5400- 5895- 109
चना- 14086- 12302- 87
मटर- 15- 10- 67
सरसों- 20- 02- 20
गन्ना- 3500- 3557- 102
उद्यानिकी- 3450- 5939- 86
पांच दिन में ऐसे बढ़ा तापमान
दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम
31 दिसंबर- 23.8- 10.2 डिग्री
01 जनवरी- 24.4- 12.0 डिग्री
02 जनवरी- 25.6- 13.2 डिग्री
03 जनवरी- 26.8- 13.6 डिग्री
04 जनवरी- 27.5 13.9 डिग्री
वर्जन…
गेहूं रकबा घटा, उत्पादन बढऩे की उम्मीद
जिले में पिछले वर्ष एक लाख तीन हजार हेक्टेयर में गेहूं की बोवनी हुई थी। इस दौरान औसत उत्पादन 36.27 क्ंिवटल प्रति हेक्टेयर में हुआ था। वहीं इस बार रबी सीजन में गेहंू बोवनी का रकबा कम होकर 90 हजार हेक्टेयर में हुई है। हालांकि अब तक मौसम अनुकूल रहने से गेहूं उत्पादन गत वर्ष की तरह रहने की उम्मीद है।
-आरएल जमरे, उपसंचालक कृषि अधिकारी

Home / Badwani / मौसम बदलने, ठंडक बढऩे और बेमौसम बारिश की आशंका के बीच गेहूं बोवनी ने पकड़ी रफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.