scriptएक साथ मिलकर कहां पाया गुरु का लंगर | Where master anchor found together | Patrika News

एक साथ मिलकर कहां पाया गुरु का लंगर

locationबड़वानीPublished: Apr 13, 2016 11:50:00 pm

Submitted by:

Editorial Khandwa

-गुरुद्वारे में हुआ आयोजन-निजी स्कूलों में भी हुए कार्यक्रम

Where master anchor found together

Baisakhi is celebrated to commemorate the Khalsa Panth. Gurdwara Smajjn arrived in large numbers.


सेंधवा.
स्थानीय गुरुद्वारे में बुधवार को बैशाखी के उपलक्ष्य में खालसा पंथ दिवस मनाया गया। बड़ी संख्या में समाजजन गुरुद्वारा पहुंचे। सुबह से ही गुरुद्वारे में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें सुबह 8.30 बजे से श्री अखंड पाठ का समापन किया गया।

इसी क्रम में सुबह 9.30 बजे निशान साहेब को चोले की सेवा सरदार रंजीतसिंह छाबड़ा की ओर से दी गई। सुबह 11.30 बजे से कथा कीर्तन का आयोजन किया गया। कीर्तन सुनने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुई। कथा कीर्तन ज्ञानी मोहनसिंह द्वारा किया गया। कथा कीर्तन के बाद गुरु के लंगर का आयोजन किया गया।

समाजजनों ने एक साथ बैठकर लंगर प्रसादी ग्रहण की। बैसाखी पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बैशाखी पर्व नगर में उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में किडजी प्ले स्कूल में भी बैसाखी पर्व मनाया गया।

बैशाखी के उत्सव में बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। विद्यालय की प्राचार्या भावना राय ने विद्यार्थियों को बैसाखी पर्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मनाने के बारे में बताया। पर्व को लेकर बच्चों में उत्साह रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो