script15 thousand prize history sheeter shot dead high officials on spot | 15 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, आलाधिकारी मौके पर | Patrika News

15 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, आलाधिकारी मौके पर

locationबागपतPublished: Nov 03, 2022 03:56:41 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

History Sheeter Shot Dead जिले में 15 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना देर रात की बताई जा रही है। घटना के दौरान हिस्ट्रीशीटर अपने चचेरे भाई के घेर में सो रहा था। घटना का पता परिजनों को आज सुबह लगा। जब परिजन घेर में पहुंचे तो हिस्ट्रीशीटर का खून से सना शव चारपाई पर पड़ा हुआ था। उसके सिर में गोली लगी थी।

15 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, आलाधिकारी मौके पर
15 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, आलाधिकारी मौके पर
History Sheeter Shot Dead जिले में 15 हजार के ईनामी एक हिस्‍ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। गांव में देर रात हुई इस घटना से सनसनी मच गईं। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और घटना की जांच में जुट गई है। हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने की घटना जिले के थाना रमाला के गांव सूप की है। जहां पर देर रात हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर आज गुरुवार सुबह थाना पुलिस और आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों—परिजनों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। हिस्‍ट्रीशीटर की हत्‍या की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.