scriptInternational Yoga Day: शूटर दादी ने भी इस उम्र में किया योग | 21 juInternational Yoga Day:shooter dadi also did yoga at this age | Patrika News

International Yoga Day: शूटर दादी ने भी इस उम्र में किया योग

locationबागपतPublished: Jun 21, 2019 02:33:53 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

योग दिवस पर देशभर से सामने आई तस्वीरें
15000 लोगों ने एक साथ योगा कर बनाया कीर्तिमान
शूटर दादी प्रकाश तोमर ने भी गांव में योग शिविर लगाया

 shooter dadi

International Yoga Day: शूटर दादी ने भी इस उम्र में किया योग

बागपतअंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज पूरे देश से योग की तस्वीरें सामने आई। सभी ने बढ़-चढ़ कर योगा किया औऱ लोगों को जागरुक भी किया। वहीं बागपत में 266 केंद्रों पर 15000 लोगों ने एक साथ योगा किया। योग दिवस के अवसर पर शूटर दादी ( shooter dadi ) की भी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो योग करते नजर आ रही हैं। वहीं बागपत के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में जिलाधिकारी राज्य स्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधियों समेत 1000 से अधिक लोग शामिल हुए।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में 15000 लोगों ने एक साथ योगा कर जनपद में एक कीर्तिमान बनाया। इस मौके पर सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज में पहुंचे जिलाधिकारी पवन कुमार ने लोगों को योग के प्रति जागरुक किया और लोगों को योग के फायदे भी गिनाए। उनका कहना था शरीर में होने वाली बीमारियों का इलाज केवल एक ही है और वह है योग। योग को नियमित रूप से करने वाला हमेशा निरोगी रहता है हमारे पुराणों में भी योग का जिक्र किया गया है। छोटी-छोटी बीमारियां इस योग के कारण समाप्त हो जाती हैं।
ये भी पढ़ें : परिवार ने धूमधाम से की थी लड़की की शादी, अब इंसाफ के लिए लगा रहे थाने के चक्कर, देखें वीडियो

योग दिवस पर जनपद की 2 तहसीलों 6 ब्लॉकों 244 ग्राम पंचायतों 12 अस्पतालों सहित धार्मिक स्थलों, स्कूलों में भी योग किया गया। इसके अलावा योगाचार्य द्वारा योग केंद्रों पर भी योग कराया गया। वहीं शूटर दादी के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर और प्रकाश तोमर ने भी गांव में योग शिविर लगाया। जिसमें गांव की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान दादी चंद्रो का कहना था कि उनके स्वास्थ्य का राज भी योग ही है। हमारी प्राचीन सभ्यता हमेशा सर्वोपरि रही है और उस सभ्यता का एक हिस्सा योग भी है। जिसे हमें अपनाना चाहिए यह हमारे शरीर को निरोगी करता है स्वस्थ शरीर का दूसरा नाम ही योग है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो