script

बागपत के जंगलों में एक साथ दिखे तीन तेंदुए

locationबागपतPublished: Jun 03, 2020 10:57:03 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली के जंगल में बुधवार को किसानों को एक साथ तीन तेंदुए दिखाई दिए।

jungle

jungle

बागपत. बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के बामनौली के जंगल में बुधवार को किसानों को एक साथ तीन तेंदुए दिखाई दिए। तेंदुए देखे जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। किसानों ने वन कर्मियों को हिरण के अवशेष दिखाए। जिसका तेंदुए ने शिकार किया था। बामनौली गांव के जंगल में किसान जल सिंह तोमर ने जंगल में तेंदुआ देखे जाने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। किसानों ने टीम को एक हिरण के अवशेष दिखाए। जिसका मंगलवार की शाम तेंदुए ने शिकार किया था। वहीं किसान सुशील कुमार बामनौली व सत्यवीर कश्यप पुसार ने टीम को तेंदुए के पंजों के निशान अपने अपने खेत में दिखाए। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुशील अपने खेत में ईंख की खुदाई कर रहा था। वहीं पास में सत्यवीर पानी चला रहा था। उसी समय एक बड़ा तेंदुआ तथा दो उससे कुछ छोटे कद के तेंदुए थे। जो एक नीलगाय के पीछे शिकार के लिए दौड़ते दिखाई दिए। किसानों की सूचना पर पहुंचे। उधर वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि तेंदुए से किसान भयभीत न हो यह वन जीव है। एक जगह से दूसरीं जगह शिकार के लिए जगह बदलता रहता है। उन्होंने बताया कि टीम के साथ जंगलों में काम्बिंग कराई जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो