scriptदिनदहाड़े चार बदमाशों ने घर में घुसकर शख्स को मारी गोली, सीसीटीवी कैमरों में हुए कैद- देखें वीडियो | 4 criminal guy man shot in day light in bagpat | Patrika News

दिनदहाड़े चार बदमाशों ने घर में घुसकर शख्स को मारी गोली, सीसीटीवी कैमरों में हुए कैद- देखें वीडियो

locationबागपतPublished: Apr 17, 2019 04:02:12 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

धरने पर बैठा परिवार जांच में जुटे अधिकारी

news

दिनदहाड़े चार बदमाशों ने घर में घुसकर शख्स को मारी गोली, सीसीटीवी कैमरों में हुए कैद- देखें वीडियो

बागपत।उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित एक गांव में घर के अंदर बैठे शख्स को दिन दहाड़े चार युवकों ने गोली मार दी।जब तक लोग कुछ समझपाते बदमाश फरार हो गये।घायल को आनन फानन में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज बरामद की है।जिसमें बदमाश वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे है।पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही है।उधर परिजनों ने जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है।

सुबह के उठकर कुर्सी पर ही बैठे थे सुरेंद्र

मामला बागपत जनपद के खेकड़ा थाना क्षेत्र स्थित मसूरी गांव का है। यहां सुरेंद्र पुत्र श्रीचंद अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह रोज की तरह मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सो कर उठे थे। वह उठकर परिवार के लोगों के साथ कुर्सी पर ही बैठे थे। तभी घर में पहुंचे चार युवकों ने सुरेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस पर लोग भागने लगे। पीडि़त जब तक कुछ समझपाते बदमाश फरार हो गये। वहीं सुरेंद्र को तीन गोलियां लगाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको शाहदरा के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में उसकी हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना भी करना पड़ा।

परिवार ने पुलिस पर लगाया ये गंभीर आरोप

परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते है। इसी लिए उनके पिता को गोली मारी गई है। इतना ही नहीं परिवार का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस घंटों देरी से पहुंची और अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। मौके पर पहुंचे एएसपी कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि फायरिंग की क्या वजह रही है अभी तक सामने नहीं आया है। परिजनों से तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएंगी, सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे है। जो भी संम्भव होगा कार्रवाई की जायेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो