scriptExclusive- फिल्‍म स्‍टार अक्षय कुमार इस भाजपा सांसद का चुनाव प्रचार करने आएंगे यूपी | akshay kumar will campaign for satyapal singh for baghpat lok sabha | Patrika News

Exclusive- फिल्‍म स्‍टार अक्षय कुमार इस भाजपा सांसद का चुनाव प्रचार करने आएंगे यूपी

locationबागपतPublished: Mar 22, 2019 03:20:59 pm

Submitted by:

sharad asthana

– फिल्‍म अभिनेता सन्‍नी देओल ने 2014 के लोकसभा चुनाव में किया था सत्यपाल सिंह के लिए प्रचार
– बागपत लाेकसभा सीट से इस बार जयंत चौधरी हैं चुनाव मैदान में
– 2014 के लोकसभा चुनाव में सत्‍यपाल सिंह ने दी थी अजीत सिंह को शिकस्‍त

akshay kumar

Exclusive- फिल्‍म स्‍टार अक्षय कुमार इस भाजपा सांसद का चुनाव प्रचार करने आएंगे यूपी

सचिन त्‍यागी, बागपत। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने भी जयंत चौधरी को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर ली है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के सत्यपाल सिंह पहले भी बाॅलीवुड स्टार सन्नी देओल को बुलाकर प्रचार करा चुके हैं। इस बार उनके साथ अक्षय कुमार के आने की बात कही जा रही है। यह जयंत चौधरी के लिए बड़ा झटका हो सकता है। दोनों ही स्टार युवा दिलों पर राज करते हैं।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2019: भाजपा इस दलित सांसद का टिकट काटकर सपा के पूर्व सांसद को देगी मौका!

उत्‍तर प्रदेश की महत्‍पपूर्ण सीट है यह

बागपत उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण लोकसभा सीट मानी जाती है। इस सीट से चुनाव लड़कर चौधरी चरण सिह प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे थे। चरण सिंह के बाद उनके बेटे व राष्‍ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख चौधरी अजीत सिंह यहां से अपनी राजनीति में हलचल मचाते रहे। दो बार यहां से भाजपा प्रत्याशियों ने उनको जोर की टक्कर देकर शिकस्त दी है। भाजपा के सोमपाल शास्‍त्री और सत्यपाल सिंह यहां से अजीत सिंह को शिकस्‍त दे चुके हैं। 2014 के चुनाव में प्रचार के लिए अभिनेता सन्नी देओल भी पहुंचे थे। उनको देखने के लिए बागपत में भारी भीड़ दिखाई दी थी। सड़कें जाम हो गई थीं और घरों की छतों पर भी जगह नहीं बची थी।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2019: यूपी की इस सीट को लेकर राजनाथ सिंह हुए सख्‍त, अपने उम्‍मीदवार को देना चाहते हैं मौका!

इस बार भी अपनाने जा रहे हैं फॉर्मूला

इस भीड़ को देखकर डाॅ. सत्यपाल सिंह गदगद हो गए थे और विपक्षियों पर दोगुनी ताकत के साथ प्रहार करने लगे थे। इसका नतीजा यह हुआ था कि बागपत में चौधरी अजीत सिंह को लाखों वोटो से हारना पड़ा था। वहीं, फाॅर्मूला इस बार भी डाॅ. सत्यपाल सिंह अपनाने जा रहे हैं। इस बार यहां से चौधरी अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी चुनाव लड़ रहे हैं। उनको एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। यहां पर जाट और मुस्लिम वोट एक साथ उनको चुनौती दे रहे हैं। इस कारण डॉ. सत्‍यपाल सिंह प्रचार के लिए यहां से सन्नी देओल के साथ ही अक्षय कुमार को भी बुलाने की तैयारी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election: इस बिजनेसमैन के बेटे को ‘दहेज’ में मिला था 33 करोड़ का हेलीकॉप्‍टर, भाजपा ने दिया टिकट

पहले रद्द हो चुका है कार्यक्रम

डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि विनीत चौधरी का कहना है कि इस बार यहां पर सन्नी देओल और अक्षय कुमार आएंगे। वे सत्यपाल सिंह के लिए प्रचार करेंगे। उनका कहना है क‍ि अक्षय कुमार को फरवरी की शुरुआत में यहां आना था लेकिन पुलवामा हमले की वजह से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। फिलहाल अभी तारीख तय नहीं है लेकिन अक्षय कुमार ने इसके लिए हामी भर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो