scriptलोकल फार वोकल प्रदर्शनी उद्धाटन कर बोले सांसद डा0 सत्यपाल – पीएफआई सबसे बड़ा कटटर इस्लाम संगठन | Baghpat MP Dr. Satyapal said PFI is India most fanatical Islam organization | Patrika News

लोकल फार वोकल प्रदर्शनी उद्धाटन कर बोले सांसद डा0 सत्यपाल – पीएफआई सबसे बड़ा कटटर इस्लाम संगठन

locationबागपतPublished: Sep 23, 2022 04:03:13 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Local for Vocal ODOP Exhibition आज बागपत जिले के वोकल फोर लोकल की अवधारणा पर ओ.डीओपी उत्पादों व हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित शिल्प उत्पादों के प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए जैन कॉलेज बड़ौत में ओडीओपी प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्धाटन बागपत के सांसद डा0 सत्यपाल सिंह ने किया। सांसद डा0 सत्यपाल सिंह ने पीएफआई के खिलाफ की गई जांच एजेंसियों की कार्रवाई को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि आज देश के लिए पीएफआई बहुत बड़ी परेशानी खड़ी कर रहा है।

लोकल फार वोकल प्रदर्शनी उद्धाटन कर बोले सांसद डा0 सत्यपाल -पीएफआई सबसे बड़ा कटटर इस्लाम संगठन

लोकल फार वोकल प्रदर्शनी उद्धाटन कर बोले सांसद डा0 सत्यपाल -पीएफआई सबसे बड़ा कटटर इस्लाम संगठन

Local for Vocal ODOP Exhibition जनपद के ओडीओपी एवं हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित प्रदर्शनी का उद्घाटन आज सांसद डॉ0 सत्यपाल सिंह ने किया। इस आयोजित होने वाली प्रदर्शनी का आम नागरिकों ने भी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भाग लिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के बाद सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि पीएफआई का मुख्य उद्देश्य कट्टर इस्लाम को बढ़ावा देना है। यह देश का सबसे बड़ा कट्टर इस्लामिक संगठन है। पूरे देश में फैले पीएफआई को जड़ से खत्म कर संगठन पर पाबंदी लगाए जानी चाहिए। पहली बार ऐसा हुआ है कि पूरे देश में 11 राज्यों में छापेमारी कर सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इस व्यापक अभियान के लिए उन्होंने देश के गृहमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एनआइए, ईडी और राज्यों की पुलिस ने कार्रवाई की है।

लोगों की मांग है कि पीएफआई पर पाबंदी लगाई जाए। डा. सत्यपाल सिंह ने कहा कि लोकल उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन किया है। उन्होंने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टाल का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों से योजनाओं, घरेलू उत्पादों का प्रचार प्रसार करने तथा पैकेजिंग पर ध्यान देने को कहा। सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नया संदेश दिया। देश को आगे कैसे बढ़ाना है और एक आत्मनिर्भर भारत कैसे बनाना है।

यह भी पढ़ें

25 सितम्बर रविवार को खुलेंगे मेरठ के स्कूल-कालेज, वोटरकार्ड से आधार लिंक के लिए लगाए जाएंगे कैंप

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन और व्यक्तित्व पर आधारित कलेक्ट्रेट लोक मंच पर 17 सितंबर से 23 सितंबर 2022 तक प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसका आज समापन हुआ। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र अर्चना तिवारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में एमएसएमई विभाग द्वारा वोकल फोर लोकल की अवधारणा पर ओडीओपी उत्पादों व हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित शिल्प उत्पादों के प्रदर्शन लगाई गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो