scriptबागपत: दाढ़ी रखने पर दराेगा इंतसार सस्पेंड | Baghpat : police sub inspector suspended for beard | Patrika News

बागपत: दाढ़ी रखने पर दराेगा इंतसार सस्पेंड

locationबागपतPublished: Oct 22, 2020 01:40:00 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

मूल रूप से सहारनपुर का रहने वाला उपनिरीक्षक
ड्यूटी के दाैरान दाढ़ी देखकर खफा हाे गए एसपी

sub_ins.jpg

police sub inspector intsar

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, बागपत। चेतावनी के बाद भी ड्यूटी पर दाढ़ी रखना एक उप निरीक्षक काे भारी पड़ गया। एसपी ने दराेगा इंतसार काे सस्पेंड कर दिया। एसपी ने दराेगा काे चेताया था लेकिन दराेगा ने चेतावनी काे हल्के मे लिया और कहने के बावजूद विभाग से दाढ़ी रखने की अनुमति नहीं ली। इस लापरवाही पर एसपी ने दराेगा सस्पेंड कर दिया।
यह भी पढ़ें

स्टंटबाजी का विरोध करने पर जमकर हुआ पथराव और फायरिंग, दिखा ख़ौफ़नाक मंजर

बागपत जिले के रमाला थाने में तैनात उप निरीक्षक इंतसार अली मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। इंतसार पर एसपी के आदेशों की अवेहलना करने के आराेप हैं। एसपी ने बगैर अनुमति ड्यूटी पर दाढ़ी रखने के आराेप में दराेगा काे सस्पेंड किया है। बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक काे एसपी ने तीन बार चेतावनी दी थी। ड्यूटी के दाैरान दाढ़ी रखने के लिए विभाग से अनुमति लेने के लिए कहा गया था लेकिन दराेगा ने अऩुमति नहीं ली। आदेशों का अऩुपालन नहीं करने पर एसपी अभिषेक सिंह ने अब दराेगा काे निलंबित कर दिया है। उधर दराेगा का कहना है कि वह वर्ष 2019 से वह अनुमति लेने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उन्हे अनुमति नहीं मिल पाई।
जानिए क्या कहता है पुलिस मैनुअल

एसपी बागपत ने मीडिया काे अपने एक बयान में बताया है कि, पुलिस मैनुअल के अनुसार पुलिस ड्यूटी पर सिख समुदाय के अलावा काेई भी पुलिसकर्मी दाढ़ी नहीं रख सकता है। अगर काेई दाढ़ी रखना चाहता है ताे उसे प्रशासन से अनुमति लेनी हाेगी। दराेगा इंतसार काे भी अनुमति लेने के लिए कहा गया था लेकिन उसने अनुमति नहीं ली थी। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो