scriptबागपत: घर में घुसकर महिला को गोली मारी | Baghpat: Woman shot in the house | Patrika News

बागपत: घर में घुसकर महिला को गोली मारी

locationबागपतPublished: Jan 24, 2021 11:45:24 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

गोली लगने के बाद महिला की हालत गंभीर अस्पताल में चल रहा उपचार
घटना के बाद पुलिस ने आराेपी हमलावर काे भी कर लिया गिरफ्तार

gunshot_mbd.jpg

gun

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
बागपत ( bagpat news ) पुरानी रंजिश में बागपत में एक शख्स ने महिला को गोली मार दी . गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें

बेटे ने ताना मां की कनपटी पर तमंचा और मुस्कुराती रही मां

घटनाक्रम के मुताबिक इस वारदात को लालपुर गांव में अंजाम दिया गया। पुरानी रंजिश में दिन निकलते ही एक युवक ने घर में घुसकर महिला को गोली मार दी। इस घटना के बाद हमलावर ने भागने की कोशिश की लेकिन महिला के परिवार वालों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी पिस्तौल भी छीन ली।
यह भी पढ़ें

याेगी सरकार का फैसला अब घर में निर्धारित सीमा से अधिक शराब रखने के लिए लेना होगा लाइसेंस

पुलिस के अनुसार बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इस विवाद को लेकर नशे की हालत में एक युवक लोकेंद्र के घर पहुंचा और लोकेंद्र की पत्नी मनोज देवी को गोली मार दी। इस घटना को आरोपी ने खुलेआम अंजाम दिया। बताया जाता है कि जब आरोपी दोबारा से पिस्टल को लोड़ करने लगा तो तभी महिला के परिजन उस पर झपट पड़े और उसकी पिस्टल लूट ली और उसे पकड़ लिया लेकिन किसी तरह आरोपी इनसे छूट कर भाग गया।
यह भी पढ़ें

जम्मू में शहीद हुआ सहारनपुर का लाल

पुलिस ने पिस्टल और उसका मोबाइल फोन मौके से बरामद कर लिया है। बाद में पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो