scriptभाजपा सांसद ने चलती पैसेंजर ट्रेन में लगाया जनता दरबार,यात्रियों ने गिनाई ऐसी समस्याएं | BJP MP Dr. Satyapal Singh held Janta Darbar in running passenger train | Patrika News

भाजपा सांसद ने चलती पैसेंजर ट्रेन में लगाया जनता दरबार,यात्रियों ने गिनाई ऐसी समस्याएं

locationबागपतPublished: Apr 20, 2022 01:01:10 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

आम चुनाव को लेकर अब दो साल से भी कम का समय बचा है। ऐसे में भाजपा संगठन ने अपने सांसदों को लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इस कड़ी में आज बागपत लोकसभा क्षेत्र के सांसद और मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर डा0 सत्यपाल सिंह ने चलती पैसेंजर ट्रेन में ही जनता दरबार लगा दिया।

भाजपा सांसद ने चलती पैसेंजर ट्रेन में लगाया जनता दरबार,यात्रियों ने गिनाई ऐसी समस्याएं

भाजपा सांसद ने चलती पैसेंजर ट्रेन में लगाया जनता दरबार,यात्रियों ने गिनाई ऐसी समस्याएं

बागपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने आज चलती पैसेंजर ट्रेन में जनता दरबार लगाया। सांसद डा0 सत्यपाल सिंह शामली से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बड़ौत से सवार हुए और वे खेकड़ा रेलवे स्टेशन तक गए। इस दौरान सांसद ने ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की समस्याओं को सुना और उनके पूरा करने का अश्वासन भी दिया। यात्रा पूरा करने के बाद सांसद ने यात्रियों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए रेलमंत्री से जल्द मिलने का वादा किया।
आज बुधवार सुबह साढ़े सात बजे सांसद डा0 सत्यपाल सिंह बड़ौत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और प्लेटफार्म पर मौजूद दैनिक यात्रियों से उन्होंने बातचीत शुरू की। दैनिक यात्रियों ने ट्रेन में बर्थ वाले डिब्बे लगवाने की मांग की। बडौत रेलने स्टेशन पर सांसद ने दैनिक यात्रियों की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सुबह आठ बजे शामली से दिल्ली जाने वाले पैंसेजर ट्रेन में वे लोगों के साथ सवार हो गए। जैसे ट्रेन आगे बढ़ती गई, वैसे ही यात्रियों की भीड़ बढ़ती गई। इसके बाद सांसद ने चलती पैसेंजर ट्रेन में ही जनता दरबार लगा दिया। शामली से दिल्ली हजारों की संख्या में दैनिक यात्री नौकरी करने के लिए जाते हैं। इनमें सर्वाधिक बागपत जिले के होते हैं।
यह भी पढ़े : Gotskar Akbar Banjara Encounter : विकास दुबे एनकाउंटर की तर्ज पर असम पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराए इनामी गोतस्कर सगे भाई

यात्रियों ने दिल्ली से इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन शुरू कराने की मांग की। दैनिक यात्रियों ने सांसद से कोरोना काल के बाद बंद हुई ट्रेनों का संचालन शुरू कराने की मांग की। खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद सांसद ने यात्रा के दौरान आई शिकायतों के बारे में बताया कि सरकारी व निजी कार्यालय में काम करने वाले यात्रियों ने रोज सुबह जल्दी ट्रेन का संचालन कराने, जिससे सुबह नौ बजे तक दिल्ली पहुंचा जा सके। साथ ही शाम 7 बजे दिल्ली से शामली तक ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग की है। सांसद डा0 सत्यपाल ने कहा कि वे रेलमंत्री से मिलकर समस्याओं के निराकरण की मांग करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो