scriptव्यापारी के साथ मिलकर महिला पुलिसकर्मी ने ससुरालियों को फंसाने के लिए रची बड़ी साजिश, सभी हैरान | constable was conspired with her lover police opened case in bagpat | Patrika News

व्यापारी के साथ मिलकर महिला पुलिसकर्मी ने ससुरालियों को फंसाने के लिए रची बड़ी साजिश, सभी हैरान

locationबागपतPublished: Sep 27, 2019 11:55:28 am

Submitted by:

virendra sharma

Highlights
. ससुरालवालों को फंसाने के लिए लूट की रची थी साजिश. घायल हालत में पुलिस को मिली थी महिला सिपाही. पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
 

sasural.jpg
बागपत. महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। ससुरालियों को फंसाने के लिए महिला पुलिसकर्मी ने खुद ही लूट कराई थी। उसने ससुरालियों के खिलाफ लूट, जानलेवा हमले व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी व घटना को अंजाम देने वाले उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई स्कूटी व घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया हैं। पुलिस महिला पुलिस कर्मी से पूछताछ करने में लगी है।
बता दें कि 16 सितंबर को गाजियाबाद में तैनात महिला पुलिस कर्मी रेणु पत्नी अनुज निवासी लुहारी ने अपनी ससुराल लौटते समय नैथला मोड़ पर दो बदमाशों द्वारा गोली मारकर दो लाख रुपये स्कूटी लूटने का आरोप लगाया था। इस मामले में उसने पति, देवर, सास, ननद व एक अन्य पर मारपीट, लूट व दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि खुद महिला पुलिसकर्मी ने पूरी साजिश रची थी। उसने प्रेमी मनीष उर्फ मोनू व विकास निवासी लुहारी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला पुलिसकर्मी व उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर स्कूटी व मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त किया गया तमंचा बरामद कर लिया है।
पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद

शामली के गांव ताना निवासी जयपाल सिंह की बेटी रेणु की शादी करीब 6 साल पहले लुहारी में अनुज के साथ हुई थी। रेणू और उसका पति पुलिस में है। दोनों पति पत्नी गाजियाबाद में तैनात है। रेणू के अनुसार उसका दहेज को लेकर करीब चार वर्ष से अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। उसका आरोप है कि उसका पति भी अपनी मां के कहने में चलता है और उस पर पैसे देने के लिए दबाव बनाता है।
लुहारी के जंगल में ले जाकर मोनू ने मारी थी गोली

पुलिस के अनुसारख, 15 सितंबर को पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों की बड़ौत में पंचायत हुई थी। रेणु 16 सितंबर को गाजियाबाद से स्कूटी से निकली थी। उसने इस संबंध में अपने पति को भी सूचना दे दी थी और प्रेमी मोनू को भी फोन कर नैथला मोड़ पर आने के लिए कहा था। इसके बाद मोनू ने अपने एक अन्य साथी विकास के साथ नैथला मोड़ पहुंचा। विकास हरियाणा के बहालगढ़ में एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। नैथला मोड़ पर रेणु पहले से ही स्कूटी लिए खड़ी थी। वहां से मोनू व विकास उसे लुहारी के जंगल में लेकर पहुुंचे और मोनू ने उसकी हाथ में गोली मार दी। इसके बाद मोनू उसकी स्कूटी लेकर चला गया। विकास बाइक पर बैठकर नैथला मोड़ पर वापस आ गई। दोनों ने जागोस के जंगल में ले जाकर स्कूटी जला दी। तमंचा को गांव के ही तालाब में फेंक दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो