scriptजमीनी विवाद में फायरिंग और चले धारदार हथियार, दिखा खौफनाक मंजर | fight between two groups | Patrika News

जमीनी विवाद में फायरिंग और चले धारदार हथियार, दिखा खौफनाक मंजर

locationबागपतPublished: Jun 03, 2021 03:33:12 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

3 भाइयों समेत आधा दर्जन घायल। घटना से गांव में मचा हड़कंप। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात।

0206.jpg
बागपत। जमीनी विवाद में बुधवार को दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई और धारदार हथियार भी चले। जिसमें तीन सगे भाइयों समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना थाना बड़ोत क्षेत्र के एक गांव की है। ताबड़तोड़ फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने मौके की पड़ताल की। हमले में गंभीर घायल तीन सगे भाइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें

गांजा तस्कर पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दरोगा को बंधक बनाकर पीटा, छोड़कर भागे पुलिसकर्मी

दरअसल, थाना बड़ौत के गांव मलकपुर में आधा दर्जन से हथियार बंद लोगों ने एक दूसरे पक्ष के लोगों के घर पर हमला बोल दिया। जिसमें घर पर मौजूद शौकेंद्र, सुरेंद्र और रणबीर को धारदार हथियारों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपितों ने दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग अपने घरों में घुस गए। घटना के बाद आरोपी ग्रामीणों को धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में तीनों भाइयों को सीएचसी में भर्ती कराया, वहां से उपचार के बाद तीनों भाइयों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। बताया जाता है कि हमले में कुछ 6 लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें

यति नरसिंहानंद की हत्या की साजिश नाकाम, हिन्दू बताकर मंदिर में घुसे काशिफ समेत दो युवक गिरफ्तार

हमले में घायल शौकेंद्र रिटायर्ड फौजी है। चार दिन पहले दोनों पक्षों का झगड़ा हुआ था। मामला कोतवाली तक पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन का विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था। गांव में घटना को लेकर तनाव बना हुआ है। कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि तीन सगे भाई घायल हुए हैं। हमले के आरोपी नदीम, आशु, बालेंद्र, योगेंद्र और सुधीर की तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो