बागपत

इस्लामाबाद से ले जाकर बड़ौत की युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

खिवाई की युवती को बड़ौत से ले जाकर किया सामुहिक दुष्कर्म
युवती के मौसा ने बड़ौत थाने में खिवाई के युवक व उसके दो रिश्तेदारों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

बागपतJul 08, 2019 / 09:03 pm

Iftekhar

इस्लामाबाद से ले जाकर बड़ौत की युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

बड़ौत. मेरठ जिले के एक गांव निवासी एक युवती को बड़ौत से बहला-फुसला कर वहीं का रहने वाला एक युवक उसे हरियाणा ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिर दो दिन बाद उसे बड़ौत में छोड़ दिया गया। युवक के रिश्तेदार उसे उसके घर छोड़ने के बहाने ले गए। उन्होंने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में बड़ौत थाने में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इस संबंध में बड़ौत के इस्लामाबाद मौहल्ला निवासी रहीसुद्दीन पुत्र यासीन ने बड़ौत थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मेरठ के खिवाई गांव निवासी उसकी ***** की लड़की उसके पास ही रहती थी। वह 29 जून को अचानक लापता हो गई। उसकी खोजबीन की तो वह नहीं मिल पाई। एक जुलाई को वह वदहवश हालत में उसके पास पहुंची। उसने बताया कि खिवाई गांव निवासी शौकीन पुत्र जमील उसे अपने साथ बहकाकर ले गया था कि वह उससे निकाह करेगा। उसे वह यमुना पार ले गया। वहीं, उसे रखा। उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। दो दिन बाद वह उसे लेकर बड़ौत में पीएन शर्मा पार्क के पास छोड़कर फरार हो गया।

कुछ ही देर बाद बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। दोनों ने खुद को शौकीन का रिश्तेदार बताया। उन्होंने उससे शौकीन से शादी कराने की बात कही। वह उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद दोनों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। लड़की को मेडिकल के लिए भेजकर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.