scriptघर की छत पर बच्चे को दूध पिला रही थी महिला, तभी पहुंच गए दो युवक और… | girl on terrace shot by two | Patrika News

घर की छत पर बच्चे को दूध पिला रही थी महिला, तभी पहुंच गए दो युवक और…

locationबागपतPublished: May 25, 2019 07:04:33 pm

Submitted by:

Rahul Chauhan

-पुलिस ने युवती को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है
-पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है आैर मामले की जांच में जुटी है

demo

घर की छत पर बच्चे को दूध पिला रही थी महिला, तभी पहुंच गए दो युवक और…

बागपत। थाना रमाला क्षेत्र के गांव बुढ़पुर में शुक्रवार देर रात घर की छत पर एक युवती को गोली मारने का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों दो युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए इस संबंध में पुलिस काे सूचना दी है। पुलिस ने युवती को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें

खेलो पत्रिका Flash Bag NaMo9 Contest और जीतें आकर्षक इनाम, कॉन्टेस्ट मे शामिल होने के लिए http://flashbag.patrika.com पर विजिट करें।

युवती की मां का आरोप है कि गांव के पूर्व प्रधान का भतीजा गांव में ही रहता है। वह उनकी बेटी को अक्सर परेशान करता रहता है। करीब दो वर्ष पूर्व बहन के बारे में जानकारी न देने पर आरोपी ने उनकी छोटी बेटी के साथ भी मारपीट की थी और मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में वह जेल भी गया था। हालांकि अब वह जेल से बाहर है। युवती की मां का आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे उनकी बेटी छत पर सोयी थी। उसके पास ही उसकी बड़ी बेटी भी थी, जो अपने बच्चे को दूध पिला रही थी। उसी समय पूर्व प्रधान का भतीजा व गांव के अन्य युवक बराबर के मकान की छत से होते हुए उनके मकान की छत पर पहुंच गए।
यह भी पढ़ें

पूर्व सैनिक का भाई लाइसेंसी पिस्टल को कर रहा था साफ, तभी चल गई गोली और…

छत पर पहुंचते ही आरोपी ने उनकी बेटी को गोली मार दी, जो उसको पीठ में कंधे के पास लगी। इस दौरान उसकी आंख में भी छर्रे लगे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को घायल अवस्था में सीएचसी बड़ौत भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इस मामले में इंस्पेक्टर नरेश कुमार का कहना है कि दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो