Gurmeet Ram Rahim Update : गुरमीत राम रहीम की वारिस बनेगी हनीप्रीत, संभालेगी डेरा सच्चा सौदा की गद्दी
बागपतPublished: Oct 16, 2022 09:36:54 pm
Gurmeet Ram Rahim Update News डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह इस समय बागपत के बरनावा में अपने डेरे में 40 दिन की पैरोल पर आया है। इस दौरान वो बरनावा के डेरा सच्चा सौदा में दीवाली मनाएगा। गुरमीत सिंह ने आज एक वीडियो जारी किया। जिसमें राम रहीम के अनुयायियों को संदेश दिया है। गुरमीत राम रहीम के साथ उसकी शिष्य हनीप्रीत भी बताई जा रही है। यह माना जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा की गद्दी अपनी परम शिष्य हनीप्रीत को सौंपने की पूरी तैयारी कर चुका है।


Gurmeet Ram Rahim Update : गुरमीत राम रहीम की वारिस हनीप्रीत संभालेगी डेरा सच्चा सौदा की गद्दी
Gurmeet Ram Rahim Update News इस बार डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अपनी दीवाली जेल से बाहर जिले के बरनावा के डेरा सच्चा सौदा में मनाएगा। इस बार भी गुरमीत राम रहीम की परम शिष्य हनीप्रीत भी उसके साथ बताई जा रही है। डेरा प्रमुख गुरमीत के 40 दिन के पैरोल पर बाहर आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि हनीप्रीत को डेरा सच्चा सौदा की गद्दी का अगला वारिस घोषित किया जाएगा। डेरा सच्चा सौदा में अपने शिष्य को गद्दी सौंपने की परंपरा काफी पुरानी है। डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को अभी कई साल जेल में बिताने हैं। इसलिए डेरे की व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों के संचालन के लिए गद्दी को किसी को सौंपना जरूरी है। गुरमीत सिंह राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति एवं रणजीत हत्याकांड मामे में सजा काट रहा है।