scriptHonor killing sister and her lover murdered by brother in Baghpat | बागपत में भाई ने शादीशुदा बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शव जंगल में फेंका | Patrika News

बागपत में भाई ने शादीशुदा बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शव जंगल में फेंका

locationबागपतPublished: Nov 09, 2022 02:14:51 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

बागपत में ऑनर किलिंग का एक मामला सामने आया है। भाई ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दिया। इसके शव को जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों के शव बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच कर रही है। म‌हिला शादीशुदा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Honor killing in Baghpat : भाई ने बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शव जंगल में फेंका
Honor killing in Baghpat : भाई ने बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर शव जंगल में फेंका
मामला रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव का है। मेहजबी का निकाह 7 साल पहले शामली जिले के गंगेरू गांव में शाजिद के साथ हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। निकाह से पहले से महजबी का प्रेम प्रसंग असारा गांव के आरिफ से चल रहा था। आरिफ का भी निकाह हो चुका है। इसे बाद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। महजबी कुछ माह पूर्व कांधला में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी थी। 22 अक्टूबर को महजबी अचानक घर से गायब हो गई। जिसकी गुमशुदगी महजबी के भाई ने थाना रमाला पर दर्ज कराई। उसने आरिफ और उसके बहनोई पर आरोप लगाए थे। आरिफ भी उसी समय से गायब था।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.