scriptमहावीर स्वामी जयंती धूमधाम से मनाने के लिए की गई यह तैयारी, देखें वीडियो | mahavir swami jayanti news in baghpat | Patrika News

महावीर स्वामी जयंती धूमधाम से मनाने के लिए की गई यह तैयारी, देखें वीडियो

locationबागपतPublished: Apr 17, 2019 01:03:28 pm

Submitted by:

virendra sharma

पालकी सजाकर शोभा यात्रा निकाली गई

mahavir

धूमधाम से मनाई गई महावीर स्वामी जयंती, देखें वीडियो

बागपत. भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। खेकड़ा नगर में जैन मंदिरों सजाया गया है। बताया गया है कि यहां सैकड़ों सालों से महावीर जयंती मनाई जाती है। इसमें सभी धर्म के लोग शामिल होते है। बताया जाता है कि महावीर स्वामी जैन धर्म के 24 में तीर्थकार है, जो जैन समुदाय के लोगों में सबसे प्रमुख माने जाते हैं। भगवान महावीर के जन्मोत्सव पर खेकड़ा में वर्षों से कार्यक्रम होते रहे हैं। एक तरफ जहां पालकी सजाई जाती है, वहीं यात्रा भी निकाली जाती हैं। बैंड बाजों से भगवान महावीर स्वामी का स्वागत होता है। लोग पालकी पर पुष्प वर्षा करते हैं और भगवान महावीर की जय के नारे लगते हैं।
यह भी पढ़ें

आईएएस की परीक्षा पास करनी पड़ी भारी, एसओजी ने किया गिरफ्तार

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो