scriptड्यूटी के बाद सुसराल जा रही महिला सिपाही को मारी गोली | miscreants looted cash and scooty after shooting a woman constable | Patrika News

ड्यूटी के बाद सुसराल जा रही महिला सिपाही को मारी गोली

locationबागपतPublished: Sep 17, 2019 03:06:10 pm

Submitted by:

Ashutosh Pathak

Highlights

ड्यूटी के बाद घर जा रही महिला सिपाही को मारी गोली
बाइक सवार बदमाश गोली मार कर हुए फरार
महिला सिपाही की स्कूटी और नगदी भी लूटी

screenshot_from_2019-09-17_09-03-25.jpeg
बागपत। बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि आम आदमी के साथ ही कानून के रक्षकों को भी नहीं बख्श रहे। ऐसा ही मामला सामने आया है बागपत कोतवाली क्षेत्र से जहां महिला सिपाही ड्यूटी करके शाम को अपने ससुराल जा रही थी। इस बीच बदमाशों मे महिला सिपाही को गोली मार दी। बदमाशों ने महिला सिपाही की स्कूटी, नगदी लूट कर फरार हो गए। वहीं महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल कोतवाली क्षेत्र के गांव नैथला के पास स्कूटी सवार महिला सिपाही को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर स्कूटी व दो लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है।
घायल महिला सिपाही रेनू गाजियाबाद के महिला थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह ड्यूटी करके लुहारी गांव स्थित अपने ससुराल स्थित घर लौट रही थी। जैसे ही वह नैथला गांव के पास पहुंची थी तो बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहुलूहान होकर गिर गई। बदमाश उससे स्कूटी व दो लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आलाधिकारी व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश कर रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो