scriptMuslim youth tried to rape LLB student in baghpat | Baghpat: एलएलबी की छात्रा से मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म के प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Patrika News

Baghpat: एलएलबी की छात्रा से मुस्लिम युवक ने किया दुष्कर्म के प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationबागपतPublished: Oct 08, 2023 03:36:12 pm

Submitted by:

Kamta Tripathi

Baghpat: बागपत जिले के कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एलएलबी की छात्रा के साथ मुस्लिम युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी को लोगों ने पकड़कर पीटा।

baghpat crime
बागपत में एलएलबी की छात्रा के साथ होटल में दुष्कर्म का आरोपी मुस्लिम युवक पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Baghpat: एललएलबी छात्रा से होटल में दुष्कर्म का प्रयास करने वाले मुस्लिम युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें 10 सितंबर को सामान खरीदकर अपने गांव लौटने के लिए राष्ट्र वंदना चौक पर वाहन का इंतजार कर रही एलएलबी की छात्रा को पड़ोसी गांव का मुस्लिम युवक बहाने से कार में लिफ्ट देकर शहर के स्टार लाइट गेस्ट हाउस में ले गया था। जहां पर आरोपी मुस्लिम युवक ने होटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। छात्रा के शोर मचाने के बाद लोगों ने आरोपी मुस्लिम युवक को पकड़कर जमकर पीटा था। इसके बाद पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया था। एलएलबी की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में आरोपी मुस्लिम युवक को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.